MP Weather Update: ठंड का असर कम होते ही फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में होगी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Ads

MP Weather Update: ठंड का असर कम होते ही फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में होगी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

MP Weather Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश की संभावना
  • न्यूनतम तापमान में गिरावट
  • भोपाल और इंदौर में बादल छाए रहने की संभावना

भोपाल: MP Weather Update देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update News 18 और 19 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम बदलेगा। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से ग्वालियर चंबल-सागर के साथ उज्जैन संभाग में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाडी, टीकमगढ़ और नीमच में बारिश होने का अलर्ट जारी किया। वहीं राजधानी भोपाल और इंदौर में भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

एक डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में अभी मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। रविवार को भी कोई खास बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश में बारिश कब होगी?

मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में बारिश की संभावना है?

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच में बारिश की संभावना है।

भोपाल और इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

दोनों शहरों में बादल छाए रहने की संभावना है।