Junior Hockey Asia Cup 2026/ Image Source : X
Junior Hockey Asia Cup 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीमों को रविवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को रोमांचक फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब बरकरार रखा और जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया।
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण। शानदार और अजेय अभियान के साथ एशिया कप का खिताब बरकरार रखने वाली हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।’’
Junior Hockey Asia Cup 2026: भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर लगातार चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता। मोदी ने एक अन्य पोस्ट में टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘बधाई। यह वास्तव में एक शानदार उपलब्धि है।’’
Congratulations to our Junior Men’s Hockey Team on winning the Asia Cup with an emphatic 4-1 win in the final. It is indeed a remarkable achievement.
This feat reflects the immense talent of our young players. Best wishes to the entire team!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2026
A proud moment for Indian hockey!
Congratulations to our Junior Women’s Hockey Team on retaining the Asia Cup with a superb unbeaten campaign.
Their success reflects the talent and determination of the players.
Best wishes to the entire team!@TheHockeyIndia pic.twitter.com/Z5pYVSYYWN
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-