Drug Smugglers Arrested In Raipur: नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार, इतने लाख की हेरोइन जब्त

Ads

Drug Smugglers Arrested In Raipur: रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 10:51 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 10:54 PM IST

Drug Smugglers Arrested In Raipur/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • रायपुर पुलिस ने ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंचे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ लाख की हेरोइन जब्त की है।

Drug Smugglers Arrested In Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स के पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

पॉम रेसीडेंसी पहुंचे थे तीनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी पॉम रेसीडेंसी के पास ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंचे थे इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। (Drug Smugglers Arrested In Raipur) थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना नाम आयुष दूबे G-05 पंचशील नगर सिविल लाईन, अदनान खान निवासी नूरजाहां होटल के पास चिनार टेलर्स के सामने बैजनाथ पारा रायपुर और अब्दुल रेहान निवासी धोबी गली बैजनाथ पारा रायपुर का रहने वाला बताया।

आयुष दुबे का है आपराधिक रिकॉर्ड

Drug Smugglers Arrested In Raipur: सामान की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से करीब 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी आयुष दुबे का पूर्व में भी कई अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ड्रग्स की सप्लाई चेन को लेकर है। आखिर आरोपियों तक हेरोइन कहां से पहुंची और इसे रायपुर में किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्जकर पूछताछ कर रही है और उनके सप्लाई लिंक को खंगालने में जुटी है।

पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशे के इस नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। (Drug Smugglers Arrested In Raipur) रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई ने ड्रग्स कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि गिरफ्तार आरोपियों के पीछे कौन लोग हैं और रायपुर में हेरोइन की सप्लाई का पूरा नेटवर्क आखिर कितना बड़ा है।

इन्हें भी पढ़ें:-