Ganesh Sthapana Shubh Muhurat 2026/ Image Credit: AI-generated
Ganesh Sthapana Shubh Muhurat 2026: नई दिल्ली: भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी को धूम-धाम से मनाया जाएगा। भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी पूजा की जाएगी। आप भी सोच रहे होंगे की इस दिन गणपति बप्पा की मूर्ति कब स्थापित की जाएगी। आइए जानते हैं 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना के शुभ मुहूर्त –
14 सितंबर को चतुर्थी तिथि सुबह 07:07 बजे से ब्रह्म, इन्द्र योग, चित्रा, स्वाति नक्षत्र में दिन रात व्यापनी प्रारंभ होकर 15 सितंबर को प्रातः 7:44 मिनट तक रहेगी।
Ganesh Sthapana Shubh Muhurat 2026: इस दिन भद्रा 14 सितंबर शाम 07:22 बजे से 15 सितंबर की सुबह में 7:45 तक रहेगी। इसलिए गणेश मूर्ति की स्थापना 14 सितंबर को ही शुभ मुहूर्त में करना होगा।
मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 11:03 मिनट से दोपहर 01:30 बजे तक
अवधि – 02 घंटे 27 मिनट्स
सुबह से शाम तक मूर्ति स्थापना के शुभ मुहूर्त
सबसे पहले जिस स्थान पर भगवान गणेश की स्थापना करनी है, वहां चौकी रखें और उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें। फिर, प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद भगवान गणेश को तिलक लगाएं, पुष्प और अक्षत अर्पित करें। धूप और दीप जलाकर भगवान गणेश की आरती करें। इसके बाद फल, मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं। पूजा के दौरान अपनी मनोकामना भगवान गणेश के चरणों में निवेदन करें और सुख-शांति एवं जीवन की परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।
Ganesh Sthapana Shubh Muhurat 2026: इस साल अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को है। शुक्रवार को गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन 25 सितंबर 2026 को होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-