Reported By: Sakshi Tripathi
,MP Weather Update News | Photo Credit: IBC24
भोपाल: MP Weather Update News अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।
MP Weather Update News Today बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 12 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक मई तक प्रदेश में बारिश की चेतावनी है। दरअसल, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की वजह से यहां मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
वहीं बात करें अगले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।