Weather Update Latest News/Image Source: symbolic
नई दिल्ली: Weather Update Latest News देश के कई हिस्सों में मार्च के शुरुआत में ही तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में अभी से ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों को अभी से ही उमस का एहसास होने लगा है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान बिजली चमकने और 30-50 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।
वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।
वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मध्य प्रदेश के रतलाम में 39.2 डिग्री पहुंच गया है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी राजनांदगांव में तापमान 39 डिग्री दर्ज की गई है।