Weather Update Latest News: मौसम ने फिर बदली करवट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update Latest News: मौसम ने फिर बदली करवट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update Latest News: मौसम ने फिर बदली करवट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update Latest News/Image Source: symbolic

Modified Date: March 11, 2026 / 06:38 am IST
Published Date: March 11, 2026 6:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
  • पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से तापमान में गिरावट
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी का असर

नई दिल्ली: Weather Update Latest News देश के कई हिस्सों में मार्च के शुरुआत में ही तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में अभी से ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे ​लोगों को अभी से ही उमस का एहसास होने लगा है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update Today: इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान बिजली चमकने और 30-50 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी

वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मध्य प्रदेश के रतलाम में 39.2 डिग्री पहुंच गया है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी राजनांदगांव में तापमान 39 डिग्री दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।