Weather Update Latest News: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन हिस्सों में आज से इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ads

Weather Update Latest News: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन हिस्सों में आज से इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 04:09 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 04:10 PM IST

Weather Update Latest News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भारतीय मौसम विभाग ने 5, 6 और 7 फरवरी को कई राज्यों में भारी बारिश
  • केरल और तमिलनाडु में तेज़ हवा और धूलभरी आंधी की संभावना
  • उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला

नई दिल्ली: Weather Update Latest News देश के कई राज्यों में धीरे धीरे ठंड का असर अब कम हो रहा है। जिसके बाद कई हिस्सों तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं कई हिस्सों में अभी भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सासें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Kerala Weather Update: केरल में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, केरल में भारी बारिश (Kerala Weather Update) होगी। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने 5, 6 और 7 के लिए अलर्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि केरल में हर बार की तरह मानसून का सीज़न शानदार रहा और इस दौरान बहुत अच्छी बारिश देखने को मिली। वहीं अब यहां मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Tamil Nadu Weather Update: कैसा रहेगा तमिलनाडु में मौसम?

इसके अलवा बात करें तमिलनाडु की तो यहां अभी भी बारिश (Tamil Nadu Weather Update) का दौर जारी है। मौसम विभाग ने यहां भी 5, 6 और 7 फरवरी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में 5, 6 और 7 फरवरी को भारी बारिश होगी। वहीँ मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी 5, 6 और 7 फरवरी को जमकर बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है।

इन्हें भी पढ़े:-

केरल में कब तक भारी बारिश होगी?

मौसम विभाग ने 5, 6 और 7 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु में बारिश के साथ क्या अन्य खतरे हैं?

बारिश के साथ तेज़ हवा और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा?

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का असर रहेगा।