Weather Update News Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 राज्यों में होगी भारी बारिश! आंधी-तूफान मचाएगा कोहराम

Ads

Weather Update News Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 राज्यों में होगी भारी बारिश! आंधी-तूफान मचाएगा कोहराम

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 07:12 AM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 07:12 AM IST

Weather Update News Today/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश
  • बारिश और बर्फबारी से शीतलहर जैसी स्थिति दोबारा बन सकती है
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

नई दिल्ली: Weather Update News Today फरवरी महीने में देश के कई हिस्सों में ठंड का असर अब कम होते नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में गुलाबी ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। जिससे कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

Weather Update News Today पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 11 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में अचानक गिरावट आएगी और शीतलहर जैसी स्थिति दोबारा बन सकती है।

इन 6 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड समेत 6 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई हिस्सो में गरज चमक के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़े:-

किन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी हुआ है?

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी इलाकों में मौसम कैसा रहेगा?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

तापमान पर इसका क्या असर होगा?

बारिश और बर्फबारी से तापमान अचानक गिर सकता है और शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

शीर्ष 5 समाचार