GF BF Viral Video In Highway : चलती बाइक की टंकी को बनाया बिस्तर! प्रेमी संग युवती कर रही थी ऐसा काम, टोकने पर बोली- “चलो निकलो… अपना काम करो”
आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर चलती बाइक की पेट्रोल टंकी पर लेटकर रोमांस करते एक युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। राहगीरों की समझाइश के बावजूद युवती …

GF BF Viral Video In Highway
- चलती बाइक पर रोमांस का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल।
- राहगीरों की चेतावनी पर युवती ने कहा- "चलो निकलो... अपना काम करो।"
- सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने लिया संज्ञान।
आगरा: GF BF Viral Video In Highway : सोशल मीडिया पर आए दिन रील्स और लाइक्स पाने के चक्कर में जान जोखिम में डालने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। Instagram Reels Videos ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर फिरोजाबाद के पास से सामने आया है, जहाँ रात करीब 10 बजे एक युवक और युवती चलती बाइक पर बेहद खतरनाक स्टंट और रोमांस करते हुए कैमरे में कैद हुए।
पेट्रोल टंकी में बैठकर रोमांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में युवती बाइक की पेट्रोल टंकी पर उल्टी दिशा में सोई हुई नजर आ रही है, जबकि युवक बाइक चला रहा है। GF BF Romance रात के अंधेरे में हाईवे पर तेज रफ्तार में किया जा रहा यह स्टंट न सिर्फ उनकी खुद की जान के लिए बल्कि पीछे आ रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता था।
"चलो निकलो... अपना काम करो।"
बताया जा रहा है कि जब पास से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की आशंका देखते हुए उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी, तो युवती ने बेफिक्र अंदाज में जवाब दिया "चलो निकलो... अपना काम करो।"
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे कार्यवाई शुरू कर दी है।
चलती बाइक पर रोमांस... और रोकने पर बेफिक्र जवाब— चलो निकलो... अपना काम करो।
उत्तर प्रदेश के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर फिरोजाबाद के पास रात करीब 10 बजे एक युवक-युवती चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वीडियो में युवती बाइक की टंकी पर लेटी दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है… pic.twitter.com/AD4nCCHbMz
— Mandeep RajBhar (@MandeepRajBhar9) July 27, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 27 July 2026 : आज से शुरू होगा जया-विजया पार्वती व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का पंचांग
- Aaj Ka Rashifal 28 July 2026: आज किस राशि के जातकों पर होगी किस्मत मेहरबान? जानें नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन का हाल
- Kya MP Mein Baarish Hoga : प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम! आज इन 6 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Couple's Dangerous Bike Romance Video Goes Viral on Agra-Kanpur Highway
AGRA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm