GF BF Viral Video In Highway : चलती बाइक की टंकी को बनाया बिस्तर! प्रेमी संग युवती कर रही थी ऐसा काम, टोकने पर बोली- “चलो निकलो… अपना काम करो”

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर चलती बाइक की पेट्रोल टंकी पर लेटकर रोमांस करते एक युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। राहगीरों की समझाइश के बावजूद युवती ने बेफिक्र जवाब दिया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

GF BF Viral Video In Highway : चलती बाइक की टंकी को बनाया बिस्तर! प्रेमी संग युवती कर रही थी ऐसा काम, टोकने पर बोली- “चलो निकलो… अपना काम करो”

GF BF Viral Video In Highway / Image Source : X

Modified Date: July 27, 2026 / 01:27 pm IST
Published Date: July 27, 2026 1:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चलती बाइक पर रोमांस का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल।
  • राहगीरों की चेतावनी पर युवती ने कहा- "चलो निकलो... अपना काम करो।"
  • सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने लिया संज्ञान।

आगरा: GF BF Viral Video In Highway : सोशल मीडिया पर आए दिन रील्स और लाइक्स पाने के चक्कर में जान जोखिम में डालने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। Instagram Reels Videos ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर फिरोजाबाद के पास से सामने आया है, जहाँ रात करीब 10 बजे एक युवक और युवती चलती बाइक पर बेहद खतरनाक स्टंट और रोमांस करते हुए कैमरे में कैद हुए।

पेट्रोल टंकी में बैठकर रोमांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में युवती बाइक की पेट्रोल टंकी पर उल्टी दिशा में सोई हुई नजर आ रही है, जबकि युवक बाइक चला रहा है। GF BF Romance रात के अंधेरे में हाईवे पर तेज रफ्तार में किया जा रहा यह स्टंट न सिर्फ उनकी खुद की जान के लिए बल्कि पीछे आ रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता था।

“चलो निकलो… अपना काम करो।”

बताया जा रहा है कि जब पास से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की आशंका देखते हुए उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी, तो युवती ने बेफिक्र अंदाज में जवाब दिया “चलो निकलो… अपना काम करो।”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे कार्यवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.