BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन

आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन

आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन
Jageshwar Sahu
Published: 25 Sept 2026 | 12:07 amModified: 25 Sept 2026 | 6:43 am

आगरा, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक छोटेलाल वर्मा का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।

भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नीरज परमार ने बताया कि चार बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा ने नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले वर्मा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

परिवार के अनुसार, वर्मा के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।

परमार ने बताया कि विधायक वर्मा के निधन से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

वर्मा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जनपद आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’’

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पार्टी विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।’’

चौधरी ने कहा कि उन्होंने इस कठिन और पीड़ादायक समय में वर्मा के परिजनों से बात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपनों को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता और इस दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP MLA from Fatehabad, Agra, Chhote Lal Verma passes away

People also search for:AwayMLApassesupUP MLA passes away
शहर की खबरें
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm