होंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं
होंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं
मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अप्रैल से अगस्त, 2025 के बीच निर्मित ‘रेबेल 500 क्रूजर’ मॉडल की 96 मोटरसाइकिल को हैंडल-लॉक में खराबी के कारण ‘‘स्वैच्छिक’’ तौर पर वापस मंगाने की घोषणा की है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह कदम होंडा द्वारा वैश्विक स्तर पर कुछ रेबेल 500 मोटरसाइकिल को वापस मंगाने के तहत उठाया जा रहा है।
होंडा ने पाया कि इन मोटरसाइकिल में असेंबली के दौरान हैंडल-लॉक लगाने वाले स्क्रू को तय मानकों के अनुसार कसा नहीं गया हो सकता है। कुछ परिस्थितियों में यह स्क्रू ढीला हो सकता है, जिससे स्टीयरिंग की गति प्रभावित होने की आशंका है।
कंपनी ने कहा कि 30 सितंबर, 2026 तक भारत में इससे जुड़ी किसी घटना की सूचना नहीं मिली है।
दोपहिया वाहन विनिर्माता एहतियाती तौर पर ऐसी सभी मोटरसाइकिल में हैंडल-लॉक स्क्रू को मुफ्त में बदलेगी। यह सुविधा वारंटी की स्थिति से अलग होगी।
कंपनी ने कहा कि वाहनों को वापस मंगाने की प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी और होंडा बिगविंग के अधिकृत डीलरशिप प्रभावित ग्राहकों से फोन, ईमेल या एसएमएस के जरिये संपर्क कर स्क्रू बदलने के लिए समय तय करेंगे।
एचएमएसआई की वेबसाइट के ‘रिकॉल’ अभियान वाले हिस्से में वाहन पहचान संख्या (वीआईएन) दर्ज करके ग्राहक यह भी जांच सकते हैं कि उनकी मोटरसाइकिल इस अभियान के दायरे में है या नहीं।
कंपनी ने कहा कि प्रभावित ग्राहकों को अपने निकटतम अधिकृत होंडा बिगविंग डीलरशिप से संपर्क कर समय तय करने की सलाह दी गई है।
भाषा निहारिका अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: होंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pmयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
01 Oct 2026 | 8:24 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pmहवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pmकॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
01 Oct 2026 | 8:07 pmसीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म
01 Oct 2026 | 8:05 pmबिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री
01 Oct 2026 | 7:53 pm