BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

निसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर

निसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर

निसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 5:38 pmModified: 01 Oct 2026 | 5:38 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) वाहन विनिर्माता निसान मोटर इंडिया की सितंबर के दौरान घरेलू बाजार में थोक बिक्री सालाना आधार पर 100 प्रतिशत बढ़कर 3,300 वाहन हो गई।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को मासिक बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि सितंबर, 2025 में उसने घरेलू बाजार में 1,652 वाहन बेचे थे।

हालांकि, सितंबर में कंपनी का निर्यात 24.2 प्रतिशत घटकर 6,725 वाहन रह गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 8,873 वाहन था। निर्यात घटने से कंपनी की कुल बिक्री 4.8 प्रतिशत घटकर 10,025 इकाई रह गई, जो साल भर पहले 10,525 इकाई थी।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने बयान में कहा, ‘‘सितंबर में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर करीब दोगुनी हो गई, जिससे भारत में निसान के उत्पाद-केंद्रित कारोबार और नेटवर्क को मजबूती मिली है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी नए उत्पादों और मजबूत नेटवर्क के जरिये भारत में अपनी वृद्धि की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी भारतीय बाजार में मैग्नाइट, ग्रेवाइट और टेक्टॉन मॉडल की बिक्री करती है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

प्रेम

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: निसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर

People also search for:Vehicle sales Nissan (repeat)
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm
यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़

01 Oct 2026 | 8:24 pm
एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी

एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 8:21 pm
हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

01 Oct 2026 | 8:13 pm
हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

01 Oct 2026 | 8:11 pm
कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

01 Oct 2026 | 8:07 pm
सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

01 Oct 2026 | 8:05 pm
बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026 | 7:53 pm