Dulha dulhan Suhagrat News: सुहागरात पर तूफानी करने की तैयारी करके आई थी दुल्हन, दूल्हे के साथ पूरे परिवार को पिलाया केसर वाला दूध, फिर शुरू हुआ खेला
Dulha dulhan Suhagrat News: सुहागरात पर तूफानी करने की तैयारी करके आई थी दुल्हन, दूल्हे के साथ पूरे परिवार को पिलाया केसर वाला दूध, फिर शुरू हुआ खेला

Suhagrat Latest News / Image Source: Symbolic
- दुल्हन ने सुहागरात पर पूरे परिवार को केसर मिला दूध पिलाकर बेहोश किया
- सोने-चांदी के गहने और 1.30 लाख रुपये लेकर फरार हो गई 'फर्जी दुल्हन'
- बिचौलिए सहित छह लोगों पर पुलिस में मुकदमा दर्ज, दूल्हे के परिवार को धमकी भी दी गई
आगरा: Dulha dulhan Suhagrat News अक्षय तृतीया के बाद से पूरे देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, जिसके बाद से गांव-गली और शहरों में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। शादी तय होने के बाद से दूल्हा-दुल्हन अरमानों के पंख लगाए हुए उड़ते हुए नजर आते हैं। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही शादी के हर एक पल को यादगार बनाने के लिए पूरी जतन करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि सुहागरात पर ही सारे अरमान टूट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है।
Dulha dulhan Suhagrat News दरअसल दुल्हन ने शादी की पहली ही रात में ऐसा कांड किया कि दूल्हे के परिवार वाले सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं। बताया गया कि एत्माद्दौला इलाके में रहने वाला एक परिवार अपने बेटे की शादी के युवती की तलाश कर रहा था। इसी दौरान दूल्हे के परिजनों की मुलाकात ट्रांस यमुना फेस-2 निवासी जयप्रकाश से हुई। जयप्रकाश ने बताया कि उसके पहचान में एक अच्छी लड़की है। लेकिन लड़की के परिवार वाले बेहद गरीब हैं शादी का खर्च नहीं उठा पाएंगे। लड़की वालों की हालत सुनकर लड़के वालों ने शादी का पूरा खर्च उठाने के लिए हामी भर दी। वहीं, 1 मई को लड़के वालों ने 40 हजार रुपए दिए और 4 मई को शादी हो गई।
वहीं, जब लड़के वाले शादी के लिए बारात लेकर पहुंचे तो लड़की वालों को 80 हजार रुपए और दिए । इसके बाद नगला पदी के महादेव मंदिर में शादी करवा दी गई। विदा होकर आई दुल्हन की ससुराल में जमकर खातिरदारी हुई। अब दिन भर के रस्मों रिवाज के बाद बारी सुहागरात की थी। सुहागरात से पहले दुन्हन ने न सिर्फ दूल्हे को बल्कि पूरे परिवार को केसर वाला दूध पिलाया। दूध पीते ही लड़के के परिवार वाले बेहोश हो गए। इसके बाद दुल्हन जेवरात और पैसे समेटकर फरार हो गई। पूरी रात बेहोशी में बीती और जब सुबह होश आया तो अलमारी से गहने, समान और 1.30 लाख रुपए नकद गायब थे। पीड़ित परिवार ने बिचौलिए सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
दूल्हे ने बताया कि लड़की ने खुद को मिर्जापुर निवासी बताया था और कहा था कि मां-बाप नहीं हैं । साथ में जो लोग थे, वे खुद को मामा-मामी, बुआ और फूफा बता रहे थे। बाद में जब लड़की के मामा से बात की गई तो उसने कबूल किया कि वो तो पैसे लेकर वकील के कहने पर मामा बना था। उसे 10 हजार देने का वादा किया गया था लेकिन शादी के बाद सिर्फ 500 रुपए मिले। घटना के बाद जब परिवार जयप्रकाश के पास पहुंचा तो उसने कहा कि कोई बात नहीं, जो हुआ सो हुआ, भूल जाओ। परेशान मत हो, बेटे की दूसरी शादी करवा देंगे। साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस में गए या किसी को बताया तो पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दुल्हन ने सोची-समझी साजिश के तहत दूल्हे और पूरे परिवार को बेहोश करने के लिए केसर वाला नशीला दूध पिलाया
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Dulha dulhan Suhagrat News: Bride does Toofani on Suhagrat with Whole Family
AGRA
और भी पढ़ें ›हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm