आगरा में चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मी निलंबित
आगरा में चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मी निलंबित
आगरा, एक अगस्त (भाषा) आगरा के अपर पुलिस आयुक्त (एडीसीपी) आदित्य कुमार के निर्देश पर बालूगंज चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (सिटी) सोनम कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।
सोनम कुमार ने कहा कि निलंबित सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा से जुड़े बुनियादी कर्तव्यों को निभाने में असफल पाए गए।
विशेष रूप से बालूगंज क्षेत्र में अपराध की घटनाओं और जनशिकायतों की अनदेखी के आरोपों में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि समय पर गश्त, सूचना संकलन और शिकायत निस्तारण जैसे प्राथमिक दायित्वो में गंभीर लापरवाही बरती गई जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
डीसीपी सोनम कुमार ने अन्य पुलिस इकाइयों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी। निलंबित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच की जाएगी जिसमें उनकी ड्यूटी से संबंधित रजिस्टर,गश्ती रिपोर्ट और क्षेत्रीय शिकायतों का परीक्षण किया जाएगा।
भाषा सं. संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: आगरा में चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मी निलंबित
AGRA
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm