Agra News : होटल में बिना किराया दिए साथी समेत 18 दिनों से ठहरे थी फर्जी विधायक, पुलिस ने खोला बड़ा राज
Agra News जब होटल मालिक पवन ने भुगतान मांगा, तो विनोद ने कथित तौर पर अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश की। बाद में पवन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Uttarakhand Road Accident News/Image Credit: IBC24 File Photo
- 18 दिन से बिना किराया दिए होटल में ठहरा
- कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची
- 'सांसद' लिखी और हूटर लगी एक कार भी बरामद
आगरा : Agra News, आगरा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर विधायक बताकर होटल के कमरे का बिना किराया दिए 18 दिनों तक रहने को लेकर दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी विनोद और उसके साथी मनोज को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
18 दिन से बिना किराया दिए होटल में ठहरा
पुलिस के अनुसार, विनोद ने खुद को विधायक बताया और धौंस देकर 18 दिन से बिना किराया दिए होटल में ठहरा हुआ था। जब होटल मालिक पवन ने भुगतान मांगा, तो विनोद ने कथित तौर पर अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश की। बाद में पवन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची
Agra News, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) इमरान ने कहा,‘‘होटल मालिक ने शिकायत की थी कि दो लोग 18 दिनों से ठहरे हुए थे और उनमें से एक खुद को विधायक बता रहा और किराया देने से इनकार कर रहा। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची।’’
'सांसद' लिखी और हूटर लगी एक कार भी बरामद
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि विनोद विधायक नहीं है, जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इमरान के अनुसार उनके पास से 'सांसद' लिखी और हूटर लगी एक कार भी बरामद की गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
जांच में यह भी पता चला कि दोनों ने हाल के दिनों में कई दुकानों और रेस्टोरेंट में जाकर कथित तौर पर अपनी फर्जी पहचान का दिखावा किया था। पुलिस ने बताया कि दोनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Bihar Election: इन 2 नेताओं को ‘बड़ा आदमी’ बनाएंगे अमित शाह, निभाएंगे चुनावी वादा, जानें कौन हैं ये दो चेहरे
- Raipur News: इस कांग्रेस नेता ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, BJP विधायक ने कहा दशकों तक जनता का खून चूसा अब नौटंकी कर रहे
- Bhatapara News: भाटापारा में हिंदू संगठनों के साथ आया मुस्लिम समाज, थाने पहुंचकर पुलिस से की ये मांग
- Raipur News: 7 तारीख को रायपुर पुलिस अधिकारियों के घर में घुसेंगे! धमकी भरा वीडियो जारी करने के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर FIR दर्ज
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Agra News: Fake MLAs stay in hotel without paying rent for 18 days
AGRA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm