Surguja Highway Birthday Celebration : बीच हाईवे कार की बोनट पर युवक कर रहे थे ऐसा काम, आधे घंटे तक लगा रहा लंबा जाम, वायरल वीडियो देख पुलिस भी हैरान
अंबिकापुर में कुछ युवकों ने नियमों को ताक पर रखकर अम्बिकापुर-बनारस हाईवे जाम कर दिया और सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंसी। …

Surguja Highway Birthday Celebration
- अम्बिकापुर-बनारस हाईवे पर युवकों ने जन्मदिन का जश्न मनाते हुए सड़क जाम की।
- हाईवे पर करीब आधे घंटे तक आवाजाही ठप रही, एम्बुलेंस भी फंसी।
- पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया।
अंबिकापुर: Surguja Highway Birthday Celebration छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर रसूखदार युवकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ नियमों को ताक पर रखकर न सिर्फ नेशनल हाईवे को जाम किया गया, बल्कि बीच सड़क पर ही जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इस हरकत की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसमें एक एम्बुलेंस भी फंसी रही।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर के कुछ युवक सरगुजा और सूरजपुर सीमा पर स्थित चठिरमा क्षेत्र के एक ढाबे में जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे थे। Ambikapur जश्न का खुमार ऐसा चढ़ा कि युवकों ने अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर अपनी गाड़ियाँ खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। कार के बोनट पर केक काटा गया और सड़क पर जमकर आतिशबाजी की गई।
एम्बुलेंस भी फंसी रही, नियमों की उड़ी धज्जियां
इस हुड़दंग के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक आवाजाही पूरी तरह ठप रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक एम्बुलेंस भी जाम में फंसी दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़कों पर यातायात बाधित कर जश्न मनाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन इन युवकों को कानून का कोई खौफ नजर नहीं आया।
सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद युवकों ने उसे सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है। फिलहाल युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सूरजपुर पुलिस ने वीडियो के आधार पर शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें: –
- चंद्रपुर महापौर चुनाव में हार की जांच के लिए समिति का गठन करेगी कांग्रेस
- एआई की चुनौतियों के बीच आईटी प्रतिभा को बेहतर बनाने का काम कर रही सरकार : वैष्णव
- एआई ‘तीव्र प्रगति’ का युग ला रही : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई
- बलिया में दो लोगों की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास
- शिवम दुबे: टी20 विश्व कप में भारत का खामोश योद्धा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना अंबिकापुर में सरगुजा–सूरजपुर सीमा के चठिरमा क्षेत्र में हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Ambikapur: Youth Block Highway for Birthday Party, Ambulance Stuck
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm