Surguja Highway Birthday Celebration : बीच हाईवे कार की बोनट पर युवक कर रहे थे ऐसा काम, आधे घंटे तक लगा रहा लंबा जाम, वायरल वीडियो देख पुलिस भी हैरान

अंबिकापुर में कुछ युवकों ने नियमों को ताक पर रखकर अम्बिकापुर-बनारस हाईवे जाम कर दिया और सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंसी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की घोषणा की है।

Surguja Highway Birthday Celebration : बीच हाईवे कार की बोनट पर युवक कर रहे थे ऐसा काम, आधे घंटे तक लगा रहा लंबा जाम,  वायरल वीडियो देख पुलिस भी हैरान

Surguja Highway Birthday Celebration / Image source : SCREENGRAB

Modified Date: February 19, 2026 / 08:49 pm IST
Published Date: February 19, 2026 8:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अम्बिकापुर-बनारस हाईवे पर युवकों ने जन्मदिन का जश्न मनाते हुए सड़क जाम की।
  • हाईवे पर करीब आधे घंटे तक आवाजाही ठप रही, एम्बुलेंस भी फंसी।
  • पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया।

अंबिकापुर: Surguja Highway Birthday Celebration छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर रसूखदार युवकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ नियमों को ताक पर रखकर न सिर्फ नेशनल हाईवे को जाम किया गया, बल्कि बीच सड़क पर ही जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इस हरकत की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसमें एक एम्बुलेंस भी फंसी रही।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर के कुछ युवक सरगुजा और सूरजपुर सीमा पर स्थित चठिरमा क्षेत्र के एक ढाबे में जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे थे। Ambikapur  जश्न का खुमार ऐसा चढ़ा कि युवकों ने अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर अपनी गाड़ियाँ खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। कार के बोनट पर केक काटा गया और सड़क पर जमकर आतिशबाजी की गई।

एम्बुलेंस भी फंसी रही, नियमों की उड़ी धज्जियां

इस हुड़दंग के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक आवाजाही पूरी तरह ठप रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक एम्बुलेंस भी जाम में फंसी दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़कों पर यातायात बाधित कर जश्न मनाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन इन युवकों को कानून का कोई खौफ नजर नहीं आया।

सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद युवकों ने उसे सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है। फिलहाल युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सूरजपुर पुलिस ने वीडियो के आधार पर शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें: –

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.