Ambikapur News: अब खुद ही वेटिंलेटर पर आई स्वास्थ्य व्यवस्था! अस्पताल की इस लापरवाही से जज्जा-बच्चा की मौत, पल भर में उजड़ गई परिवार की खुशियां
अंबिकापुर में अस्पताल की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दी। सूरजपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण गर्भवती महिला को अंबिकापुर रेफर किया …

Sakti Violence News/ Image Source: IBC24
- सूरजपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर न होने की वजह से महिला को अंबिकापुर रेफर किया गया।
- रास्ते में एम्बुलेंस में असुरक्षित प्रसव हुआ, दोनों की मौत हो गई।
- परिवार का आरोप: अगर डॉक्टर मौजूद होते तो मां-बच्चा बच सकता था।
Ambikapur News अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार की सुबह इलाज में लापरवाही की वजह से प्रसूता और बच्चे की मौत हो गई। सूरजपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर न होने की वजह से गर्भवती को अंबिकापुर रेफर किया गया और रास्ते में ही महिला ने असुरक्षित तरीके से प्रसव किया। अस्पताल पहुँचने पर दोनों की मृत्यु हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों ने जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
एम्बुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म
Ambikapur News मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के लाछा निवासी कविता सिंह, पति अदितीय सिंह, नौ महीने की गर्भवती थीं। सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें परिजन निजी वाहन से सूरजपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उस वक़्त वहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। नर्सों ने कुछ देर प्रसव का इंतजार किया, फिर महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन महिला को एम्बुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे और रास्ते में ही उसका असुरक्षित प्रसव हो गया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Ambikapur News अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मां और बच्चे दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने महिला और बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि अगर सूरजपुर में डॉक्टर मौजूद होते तो शायद महिला बच सकती थीं।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना मंगलवार की सुबह अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में हुई। सूरजपुर से अंबिकापुर जाते समय महिला और बच्चे की मौत हुई। 2. परिवार ने अस्पताल पर क्या आरोप लगाए हैं?
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: ambikapur-hospital-negligence-mother-baby-death
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm