Ambikapur Manjusha Bhagat Oath: ‘गंगाजल विवाद’ पर CM साय का कांग्रेस पर पलटवार.. कहा, ‘ये हिंदू रीति-रिवाजों का अभिन्न हिस्सा, करते है शुद्धिकरण’
शपथ ग्रहण समारोह के संदर्भ में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सभी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने मेयर मंजूषा भगत और सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई दी।
Ambikapur Manjusha Bhagat Oath Ceremony
- गंगाजल शुद्धिकरण विवाद पर सीएम साय बोले - हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा
- सीएम साय का कांग्रेस पर हमला - अंबिकापुर के विकास में पांच सालों की नाकामी
- मेयर मंजूषा भगत के शपथ ग्रहण पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, विकास का आश्वासन
Ambikapur Manjusha Bhagat Oath Ceremony: अम्बिकापुर: निगम की नवनिर्वाचित मेयर मेयर मंजूषा भगत के गंगाजल से शुद्धिकरण संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गंगाजल को लेकर विवाद उत्पन्न नहीं होना चाहिए।
अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत शपथ ग्रहण
उन्होंने स्पष्ट किया कि नए कार्यों की शुरुआत से पहले गंगाजल से शुद्धिकरण करना, गृह प्रवेश के समय ईष्ट देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना करना, हिंदू रीति-रिवाजों का अभिन्न हिस्सा है। किसी भी शुभ कार्य से पूर्व गंगाजल से शुद्धिकरण करना हमारी परंपरा में शामिल है।
कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का प्रहार
मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में अंबिकापुर का विकास नहीं हुआ है। जनता के विश्वास पर कांग्रेस खरी नहीं उतरी, इसलिए कांग्रेस अपनी वर्तमान स्थिति में पहुंच गई है।
शपथ ग्रहण समारोह पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
Ambikapur Manjusha Bhagat Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह के संदर्भ में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सभी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने मेयर मंजूषा भगत और सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने हमारी सरकार पर विश्वास जताया है, और मैं मुख्यमंत्री के रूप में जनता को भरोसा दिलाता हूं कि मेयर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। अंबिकापुर नगर निगम का विकास सरकार की प्राथमिकता है।
आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ पी.जी. कॉलेज मैदान में नगर पालिक निगम, अंबिकापुर की नव-निर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी एवं सभी पार्षदों को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
अंबिकापुर शहर की… pic.twitter.com/JVRUf84mMM
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 2, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने कहा कि नए कार्यों की शुरुआत से पहले गंगाजल से शुद्धिकरण करना हिंदू परंपरा का हिस्सा है और इसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Ambikapur Manjusha Bhagat Oath Ceremony, Give response on Ganga water purification controversy
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm