BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Municipal Corporations News: भाजपा की मेयर बोली, ‘नगर निगम की पहली हिन्दू महापौर जीतकर आई हूँ, करूंगी कुर्सी का शुद्धिकरण’..

भाजपा की इन नई महापौरों के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश के नगर निगमों में बड़े बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। जनता अब नई सरकार से विकास और …

Purification of Municipal Corporations of Chhattisgarh

Purification of Municipal Corporations of Chhattisgarh

satya prakash
Published: 26 Feb 2025 | 5:45 pmModified: 26 Feb 2025 | 5:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. अंबिकापुर नगर निगम चुनाव: भाजपा की बड़ी जीत, मंजूषा भगत बनीं महापौर
  2. महापौर मंजूषा भगत का बड़ा फैसला, अंबिकापुर नगर निगम में होगा गंगाजल से शुद्धिकरण
  3. भाजपा महापौरों की नई पहल, नगर निगम कार्यालयों में पारंपरिक रीति से शुद्धिकरण शुरू

Purification of Municipal Corporations of Chhattisgarh : अंबिकापुर: नगर निगम चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने विजय पताका फहराया है। खासतौर पर अंबिकापुर की जीत उल्लेखनीय रही, जहां महापौर पद महिला के लिए आरक्षित न होने के बावजूद पार्टी ने मंजूषा भगत पर भरोसा जताया। उन्होंने दो बार से मेयर रहे कांग्रेस के अजय तिर्की को 9,000 मतों के बड़े अंतर से हराया।

Read More: Morena News: असामाजिक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर ​​​​​​​की मूर्ति.. भड़क उठा दलित समुदाय, पुलिस से की ये मांग 

इतना ही नहीं, अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों में से 35 से अधिक वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस सफलता के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल बना हुआ है।

नई महापौर मंजूषा भगत का बड़ा  बयान

चुनाव परिणामों के बाद नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीते दस वर्षों में नगर की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को शुद्धिकरण की आवश्यकता है। इसके लिए वह प्रयागराज से गंगाजल लेकर आई हैं और नगर निगम दफ्तर सहित पूरे शहर का शुद्धिकरण करेंगी।

Purification of Municipal Corporations of Chhattisgarh : महापौर भगत ने नगर आयुक्त को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निगम कार्यालय में कुर्सी और चेंबर नए होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "मैं अंबिकापुर नगर निगम की पहली हिंदू महापौर चुनी गई हूं, इसलिए परंपराओं के अनुसार शुद्ध कुर्सी पर बैठना चाहूंगी।"

अन्य नगर निगमों में भी शुद्धिकरण की पहल

अंबिकापुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी शुद्धिकरण की बातें सामने आई हैं। रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यालय की दिशा बदलते हुए कहा कि अब महापौर की कुर्सी उत्तर दिशा की ओर होगी। उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित किया जा सके।

इसी तरह, बिलासपुर नगर निगम की मेयर पूजा विधानी ने भी कांग्रेस शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते पांच वर्षों में कांग्रेस ने नगर निगम की व्यवस्था को दूषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महापौरों में शहर के विकास के प्रति कोई इच्छाशक्ति नहीं थी।

Read Also: CG Road Accident News: सीतापुर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए ये निर्देश

Purification of Municipal Corporations of Chhattisgarh : भाजपा की इन नई महापौरों के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश के नगर निगमों में बड़े बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। जनता अब नई सरकार से विकास और स्वच्छ प्रशासन की उम्मीद लगाए बैठी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Purification of Municipal Corporations of Chhattisgarh, Gangajal will be sprinkled

अंबिकापुर

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm