चक्रवात ‘मोंथा’ आंध्र के मछलीपट्टनम से 100 किलोमीटर और काकीनाडा से 180 किलोमीटर दूर
चक्रवात ‘मोंथा’ आंध्र के मछलीपट्टनम से 100 किलोमीटर और काकीनाडा से 180 किलोमीटर दूर
अमरावती, 28 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रहा भीषण चक्रवाती तूफान 'मोंथा' इस समय मछलीपट्टनम से लगभग 100 किलोमीटर और काकीनाडा से 180 किलोमीटर दूर है। भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
थाई भाषा में 'मोंथा' का अर्थ सुगंधित फूल होता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मौसम प्रणाली पिछले एक घंटे में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ी और अपराह्न 1:30 बजे उसी क्षेत्र में केंद्रित हो गई।
विभाग ने कहा, 'पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर रहा भीषण चक्रवाती तूफान 'मोंथा' पिछले एक घंटे में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और आज अपराह्न 1:30 बजे उसी क्षेत्र के ऊपर केंद्रित हो गया।'
बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम से चक्रवात समुद्र में लगभग 270 किलोमीटर दूर स्थित था तथा हवा की गति 110 किमी. प्रति घंटे तक थी।
आईएमडी के अनुसार, 'मोंथा' के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते रहने तथा मंगलवार की शाम और रात के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने का अनुमान है।
इससे अधिकतम 90-100 किमी. प्रति घंटे की गति से हवा चलने की उम्मीद है, जो बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोनासीमा जिले के मकानगुडेम गांव में तेज आंधी के कारण एक पेड़ उखड़कर एक महिला पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
चक्रवात के प्रभाव के कारण मछलीपट्टनम में सुबह 8:30 बजे से 5.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद नरसापुर (9.8 मिमी), तुनी (15.6 मिमी), काकीनाडा (5.7 मिमी) और विशाखापत्तनम (0.2 मिमी) में बारिश दर्ज की गई।
एक अधिकारी ने 'पीटीआई वीडियो' को बताया कि नेल्लोर जिले में भी पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, पिछले 24 घंटों में औसतन पांच सेमी बारिश दर्ज की गई और कुछ इलाकों में सात सेमी तक बारिश हुई।
अधिकारी ने बताया, 'अगले 12 घंटों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है और संवेदनशील शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी दल अलर्ट पर हैं।'
भीषण चक्रवाती तूफान को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पूर्व तट रेलवे जोन के वाल्टेयर डिवीजन में कई यात्री ट्रेनों को रद्द, परिवर्तित और पुनर्निर्धारित किया है।
भाषा
शुभम माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: चक्रवात ‘मोंथा’ आंध्र के मछलीपट्टनम से 100 किलोमीटर और काकीनाडा से 180 किलोमीटर दूर
AMRAVATI
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pm