‘मोंथा’ के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार
‘मोंथा’ के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार
अमरावती, 27 अक्टूबर (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।
दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मौसम तंत्र पिछले छह घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज सुबह साढ़े पांच बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य तथा दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों पर केन्द्रित हो गया।
मौसम विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘अगले 12 घंटों के दौरान इसके दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है तथा इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।’’
इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में अनकापल्ली, काकीनाडा, कोनासीमा, श्रीकाकुलम, नेल्लोर, तिरुपति, विशाखापत्तनम, विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी जिलों में कुछ स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि सोमवार को काकीनाडा, कोनासीमा, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, बापटला, प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इसी तरह उन्होंने कहा कि श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मन्यम, अल्लूरी सीतारामाराजू, विशाखापत्तनम और अनकापल्ली जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
जैन ने कहा कि पूर्वी गोदावरी, एलुरु, एनटीआर, गुंटूर, पलनाडु, चित्तूर और तिरुपति जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: ‘मोंथा’ के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार
AMRAVATI
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pm