उप्र: पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत तीन लोग गिरफ्तार
उप्र: पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत तीन लोग गिरफ्तार
अमरोहा, 12 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर शव को कथित रूप से नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पति व उसके दो भाइयों को दहेज हत्या और शव को गंगा नदी में कथित तौर पर फेंकने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 अगस्त को आदमपुर थानाक्षेत्र में हुई।
थाना प्रभारी (एसएचओ) अतवीर सिंह ने बताया, “मृतका रीना के माता-पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। हमने आरोपी पति निगम और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।”
उन्होंने बताया कि आरोपियों का दावा है कि चिकन पकाने को लेकर हुए विवाद के बाद रीना ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उन्होंने उसके शव को नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने शव की तलाश के लिए गोताखोरों को तैनात किया है हालांकि अब तक शव बरामद नहीं हुआ है।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत तीन लोग गिरफ्तार
AMROHA
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm