Anuppur News : तिरपाल के पीछे छिपा था खौफनाक राज! पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर रुकवाया ट्रक, फिर जो दिखा…
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 भैंस पाड़े, एक ट्रक, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ …

Anuppur New
- कोतमा थाना पुलिस ने क्रूरता पूर्वक की जा रही पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया।
- ट्रक से 22 भैंस पाड़े, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद।
- पूछताछ में 11 आरोपियों के पशु तस्करी नेटवर्क का खुलासा।
अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कोतमा पुलिस ने क्रूरता पूर्वक भैंसों की तस्करी कर रहे ट्रक को पकड़ते हुए 22 भैंस पाड़े, ट्रक वाहन, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
Buffalo Smuggling Busted मुखबिर से मिली थी सूचना
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोतमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतमा पुलिस ने जंगल चौकी हाईवे रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान भालूमाड़ा रोड से आ रहा एक ट्रक, जिस पर तिरपाल ढकी हुई थी, पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पतेराटोला के पास ट्रक को रोक लिया।
22 नग भैंस पाड़े बरामद किए गए
पुलिस के ट्रक रोकते ही मौके से तीन आरोपी कूदकर भाग गए , जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 22 नग भैंस पाड़े बरामद किए गए। इसके साथ ही ट्रक की केबिन से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें कुल 11 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।
Crime News cg"पशु तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश है "
सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पशु तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में कोतमा पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
इन्हें भी पढ़े:-
- GST on Petrol and Diesel Latest News: GST के दायरे में आएगा पेट्रोल-डीजल? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती हैं आम जनता को राहत देने वाला ऐलान, पेट्रोलियम मंत्री ने भी दिए संकेत
- Bhopal Child Shooting Case: राजधानी से आया सनसनीखेज़ मामला, 12 साल के बच्चे की सर में गोली लगने से मौत, बालकनी में इस हाल में मिला बच्चा, जिसने देखा दंग रह गए
- RTE Admission Kaise Hota Hai: बिना एक रुपया दिए प्राइवेट स्कूल में पढ़ेगा आपका बच्चा! क्या है RTE?.. कैसे करें आवेदन?.. सब एक क्लिक में पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में की गई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Anuppur Police Busts Animal Smuggling Racket, 22 Buffaloes Rescued
अनूपपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm