BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jharkhand Assembly Elections 2024: भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, चंपई सोरेन को इस सीट से बनाया गया उम्मीदवार

Jharkhand Assembly Elections 2024: बीजेपी ने अपनी पहली सूची में जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला

Jharkhand Assembly Elections 2024: भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, चंपई सोरेन को इस सीट से बनाया गया उम्मीदवार
karan nepali
Published: 19 Oct 2024 | 10:25 pmModified: 19 Oct 2024 | 10:25 pm

रांची : Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद से ही भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई थी और वहीं अब भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूचि में भाजपा ने 66 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गयी है।

यह भी पढ़ें : Naxalite Couple Surrendered : इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों को दे चुके थे अंजाम 

चंपई सोरेन को इस सीट से बनाया गया उम्मीदवार

Jharkhand Assembly Elections 2024: बीजेपी ने अपनी पहली सूची में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हाल ही में जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला और सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं बीजेपी ने चाईबासा से गीता बलमुचू, जगनाथपुर से पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और पोटका से मीरा मुंडा को उम्मीदवार बनाया है।

एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी को बहरागोड़ा से और पूर्व IPS अरुण उरांव को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। दिनेशानंद गोस्वामी को बहरागोड़ा से तो पूर्व IPS अरुण उरांव को सिसई से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें : प्रेमिका को लेकर होटल के कमरे में गया प्रेमी, थोड़ी देर बाद इस हाल में मिली युवती, दरवाजा खोलते ही उड़े होश 

बीजेपी इतने सीटों पर लड़ रही है चुनाव

Jharkhand Assembly Elections 2024: इससे पहेल NDA ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा की थी। झारखंड में बीजेपी प्रदेश की 81 सीटों और 68 सीटों पर, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 10 सीटों पर, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) दो सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

दो चरण में होंगे मतदान

बता दें कि राज्य में दो चरण 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा, जिन वोटों की गिनती 23 नवंबर को होंगे। उसी दिन परिणाम भी घोषित होंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP released the first list of 66 candidates, Champai Soren was made the candidate from this seat