Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live : चौटाला चारों खाने चित्त, विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार, पार्टी का भी नहीं खुला खाता
Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live : इस विधानसभा चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और उनकी पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live
चंडीगढ़ : Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live : हरियाणा में हुए सिधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वहीं अब नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं इस विधानसभा चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और उनकी पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का बुरा हाल है।
32 हजार वोट से पीछे हैं दुष्यंत चौटाला
Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live : उचाना कलां से चुनाव लड़ रहे दुष्यंत करीब 32 हजार से भी ज्यादा वोटों से पीछे है। उनको तीन निर्दलीय उम्मीदवारों से भी कम वोट मिले हैं। जननायक जनता पार्टी 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीती थी लेकिन इस बार के चुनाव में हालत इतने बुरे हैं कि जेजेपी को एक भी सीट मिलते नहीं दिख रहा है।
चौटाला बंधुओं की हार तय
Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live : उचाना कलां सीट से चुनाव लड़ रहे दुष्यंत चौटाला छठे नंबर पर हैं। दुष्यंत चौटाला के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे। वहीं भाजपा ने देवेंद्र अत्री को मैदान में उतारा था। दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला भी करीब 11 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। दिग्विजय चौटाला डबवाली सीट से मैदान में हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Chautala was completely defeated, he suffered a crushing defeat in the assembly elections, his party's account was also not opened
