Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के बाद बढ़ी प्रशासनिक गतिविधियां, राजधानी पहुंचे केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के बाद प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ गई है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारियों का

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के बाद बढ़ी प्रशासनिक गतिविधियां, राजधानी पहुंचे केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी

bjp expels two rebels from the party

Modified Date: October 10, 2023 / 10:35 am IST
Published Date: October 10, 2023 10:35 am IST

तहसीन जैदी की रिपोर्ट

रायपुर : Chhattisgarh Assembly Election 2023 : निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा कर दी है। जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है। जिसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। अब चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही पांचों चुनावी राज्यों में आचार सहिंता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए रायपुर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें :

आचार संहिता लगने के बाद बढ़ी प्रशासनिक गतिविधियां

Chhattisgarh Assembly Election 2023 :  बता दें कि, छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के बाद प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ गई है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में आईबी के 2JD, 1AD और SPG के 1 DIG स्तर के अधिकारी रायपुर पहुंचे हैं। जहां वे राज्य पुलिस और चुनाव अधिकारियों समेत पैरा मिलिट्री के अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। बता दें कि, ज्वाइंट डायरेक्टर IB बलबीर सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर IB दीवांकर त्रिवेदी, एडिशनल डायरेक्टर IB देशराज बोत्रा, डीआईजी SPG लव कुमार राजधानी रायपुर पहुंचे हैं।


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.