Durg Rural Assembly Election 2023 voting: दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने ग्राम पाऊवारा में डाला वोट…
Durg Rural Assembly Election 2023 voting: 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है।
Tamradhwaj Sahu On Election Result
Durg Rural Assembly Election 2023 voting: दुर्ग। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान होना है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है।
दुर्ग जिले की बात करें तो गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने ग्राम पाऊवारा में मतदान किया। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू हैं। वे परिवार के साथ मतदान करने पंहुचें।
Durg Rural Assembly Election 2023 voting: बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी। जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


