‘बजरंग बली की गदा भाजपा को ही पड़ गई’, कर्नाटक चुनाव नतीजों पर संजय राउत ने साधा निशाना

Ads

  •  
  • Publish Date - May 13, 2023 / 10:47 AM IST,
    Updated On - May 13, 2023 / 10:47 AM IST

Karnataka Assembly Election Result live

Karnataka Assembly Election Result live: कर्नाटक में मतों की गिनती जारी हैं। फ़िलहाल कांग्रेस 117, भाजपा 76 जबकि जेडीएस 26 सीटों पर आगे चल रही हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं की कांग्रेस इस बार कर्नाटक में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं वही भाजपा सत्ता से बाहर हो रही हैं। इन्ही संभावित नतीजों को देखते हुए शिवसेना यूटी के नेता सैन्य राउत ने भाजपा पर हमला किया हैं।

“कर्नाटक चुनाव के परिणामों का एमपी पर पड़ेगी सीधा असर”, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

संजय राउत ने कहा हैं की ‘अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत रही है तो यह PM मोदी और अमित शाह की हार है।अपनी हार को देखते हुए उन्होंने बजरंग बली को मैदान में उतारा लेकिन उनकी गदा भाजपा पर ही पड़ गई। कर्नाटक में वही हो रहा है जो 2024 में होगा।’

Karnataka Election Result 2023: शुरू हुई रिजॉर्ट की राजनीती, कांग्रेस ने जीते हुए विधायकों के लिए हैदराबाद में बुक किया रिजॉर्ट

Karnataka Assembly Election Result live: बता दें की कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आज यानी शनिवार को घोषित हो रहे है। इन नतीजों पर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समेत तमाम दलों की निगाहें लगी हुई हैं। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना के लिए प्रदेश भर के 36 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2,430 पुरुष और 184 महिलाएं हैं। इसके अलावा, एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है। ताजा रुझानों में भी कांग्रेस भाजपा से काफी आगे चल रही हैं। कांग्रेस ने शुरूआती गिनती में ही 126 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक