सत्य निकेतन हादसा : इमारत का मालिक राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा गया

Ads

सत्य निकेतन हादसा : इमारत का मालिक राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा गया

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 02:23 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 02:23 PM IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत के ढह जाने की घटना के बाद पुलिस ने इसके मालिक को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवास था। इस घटना में अब तक मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से सात की मौत हो चुकी है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भवन के मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा गया है और उससे आगे भी पूछताछ जारी है।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा