Bajaj Dominar 350: रफ्तार भी चाहिए, स्टाइल भी चाहिए, तो देर किस बात की? Bajaj Dominar 350 का ऑफर देखकर आप खुद कहेंगे- ‘इसे तो लेना ही पड़ेगा!’
Bajaj Dominar 350: बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपनी 350cc इंजन वाली Dominar 400 की नई कीमत की घोषणा की है। कम GST लागू होने के कारण इस मॉडल की कीमत में लगभग 37,000 रुपये की कमी की गई है। इससे यह बाइक अब पहले की तुलना में ज्यादा किफायती हो गई है।
(Bajaj Dominar 350/ Image Credit: Bajaj)
- बजाज ऑटो ने Dominar 350 की नई कीमत की घोषणा की।
- GST में बदलाव के बाद बाइक ₹37,000 तक सस्ती हो गई।
- नई एक्स-शोरूम कीमत ₹2.03 लाख रखी गई है।
नई दिल्ली: Bajaj Dominar 350: दुनिया की प्रमुख टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय वाली टूरिंग बाइक Bajaj Dominar 350cc की नई कीमत जारी की है। कंपनी ने बताया कि कम जीएसटी दर लागू होने के बाद इस बाइक की कीमत में बड़ी कटौती की गई है, जिससे यह पहले से अधिक किफायती हो गई है।
कीमत में 37,000 रुपये की भारी कटौती
GST में बदलाव का सीधा फायदा ग्राहकों को मिला है। बजाज ने 3500cc वाले Dominar की कीमत में लगभग 37,000 रुपये की कमी की है। इस कटौती के बाद बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.03 रुपये लाख हो गई है। वहीं Dominar 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये है।
प्रतिस्पर्धी बाइकों के करीब पहुंची कीमत
नई कीमत के बाद Dominar 350 अब बाजार में मौजूद कुछ प्रीमियम बाइकों जैसे Triumph Speed 400 T4 के करीब आ गई है। इससे यह सेगमेंट में और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गई है और ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आई है।
टूरिंग और डेली राइडिंग के लिए बेहतर
कंपनी के अनुसार, यह बाइक खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा और राजमर्रा की सवारी दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें पावर, आराम और स्थिरता का अच्छा संतुलन मिलता है, जिससे यह एक ऑल-राउंटर मोटरसाइकिल बन जाती है।
कंपनी का विजन
बजाज ऑटो के MCBU प्रेसिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि Dominar हमेशा से टूरिंग DNA का प्रतीक रही है। नई कीमत के साथ कंपनी का मकसद इसे ज्यादा से ज्यादा राइडर्स के लिए सुलभ बनाना है। उनका कहना है कि ग्राहक अब कम कीमत में वही दमदार Dominar का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे, जिससे भारत में टूरिंग बाइकिंग और अधिक लोकप्रिय होगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Akshaya Tritiya 2026: कहीं आप गलत दिन पूजा तो नहीं करने वाले हैं? पंचांग बताएगा अक्षय तृतीया की सही तारीख और वो शुभ समय जो बदल सकती है आपकी किस्मत!
- Jagannath Temple Ratna Bhandar: पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर का रहस्यमयी रत्न भंडार खुला! 48 साल बाद शुरू हुई गिनती, ये स्पेशल टीमें प्रक्रिया में हुईं शामिल
- Dr. BR Ambedkar Jayanti: संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आज.. CM पुष्कर सिंह धामी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Facebook


