(BMW F 450 GS Launched/ Image Credit: BMW Motorrad)
नई दिल्ली: BMW F 450 GS Launched in India: BMW Motorrad ने भारत में अपनी नई एडवेंचर बाइक BMW F 450 GS को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक 4.70 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर पेश की गई है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय GS सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इस मॉडल को ज्यादा किफायती ऑप्शन के रूप में पेश किया है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ रोजाना इस्तेमाल के लिए भी एक भरोसेमंद और स्टाइलिश मोटरसाइकिल चाहते हैं।
नई BMW F 450 GS में कंपनी का क्लासिक GS डिजाइन देखने को मिलता है। जो इसे मजबूत और आकर्षक बनाता है। इसके फ्रंट में X-शेप की फुल LED हेडलाइट दी गई है, जो रात में बेहतर रोशनी देती है। बाइक का अगला हिस्सा ऊंचा और दमदार दिखता है। जबकि पीछे का हिस्सा पतला रखा गया है जिससे इसका लुक और भी स्पोर्टी लगता है। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयोगी है।
इस बाइक में 450cc का नया ट्विन-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 48 हॉर्सपावर की ताकत और 43 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 165 किमी प्रति घंटा है। इसमें शिफ्ट असिस्टेंट प्रो जैसी सुविधा दी गई है। जिससे बिना क्लच के गियर बदले जा सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर लंबी राइड में आरामदायक अनुभव देता है।
BMW F 450 GS को ट्यूबुलर स्टील फ्रेम पर बनाया गया है। यह मजबूती और हल्के वजन का संतुलन बनाए रखता है। इसमें आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे सिंगल डिस्क और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो ABS प्रो के साथ आते हैं। इसके अलावा 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील इसे ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर बनाता है।
इस मोटरसाइकिल में 6.5 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और मल्टी-कंट्रोलर सपोर्ट दिया गया है। राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें चार राइडिंग मोड्स Rain, Road, Enduro और Enduro Pro दिए गए हैं। ये मोड अलग-अलग रास्तों और मौसम के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस को एडजस्ट करते हैं। जिससे राइडर को बेहतर कंट्रोल मिलता है।
कंपनी इस बाइक को तीन वेरिएंट्स Base, Exclusive और GS Trophy में पेश कर रही है। बेस वेरिएंट में जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। जबकि टॉप वेरिएंट्स में अतिरिक्त सुविधाएं जैसे राइडिंग मोड्स प्रो, क्विकशिफ्टर और बेहतर डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। कुल मिलाकर, यह बाइक एडवेंचर और रोजमर्रा की जरूरतों का अच्छा संतुलन पेश करती है।