Samsung Galaxy S25 Price Drop: लिमिटेड टाइम का गेम चेंजर ऑफर! Samsung Galaxy S25 की कीमत में अचानक भारी कटौती, सीधे 11,000 रुपये सस्ता
Samsung Galaxy S25 Price Drop: Samsung Galaxy S25 पर लिमिटेड टाइम ऑफर में 11,000 रुपये की छूट मिल रही है। जो लोग इस फोन का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बढ़िया मौका है। अब यह फोन Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है। जहां ग्राहक सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
(Samsung Galaxy S25 Price Drop/ Image Credit: Samsung)
- Samsung Galaxy S25 पर 11,000 रुपये तक की छूट
- Amazon पर कीमत ₹69,999 तक गिरकर सबसे सस्ती
- Flipkart पर यही फोन ₹74,999 में उपलब्ध
नई दिल्ली: Samsung Galaxy S25 Price Drop: Samsung Galaxy S25 को मार्केट में एक प्रीमियम और बेहतरीन स्मार्टफोन माना जा रहा है। खासकर उन लोगों के लिए जो Samsung का फ्लैगशिप एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। इस फोन पर अब 11,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जिससे यह फोन काफी सस्ता हो गया है। यह ऑफर Amazon और Flipkart दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लेकिन कीमत में फर्क भी देखने को मिल रहा है।
Amazon पर सबसे सस्ता ऑफर
Amazon पर Samsung Galaxy S25 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को लॉन्च के समय 80,999 रुपये में पेश किया गया था। यानी ग्राहकों को यहां करीब 11,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। यह फोन Mint, Icyblue और Navy कलर विकल्प में उपलब्ध है।
Flipkart पर थोड़ी ज्यादा कीमत
Flipkart पर इसी वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये रखी गई है। यानी यहां यह फोन लॉन्च प्राइस से करीब 6,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। हालांकि, तुलना करने पर Amazon पर यह डील ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है। इस फोन की टक्कर OPPO Find X9, Google Pixel 10 और OPPO Reno15 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स से मानी जाती है।
Samsung Galaxy S25 के फीचर्स
इस फोन में 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। जिससे तेज परफॉर्मेंस देता है। 4000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन परफॉर्मेंस और कैमरा दोनों में दमदार विकल्प माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Infosys Share Price: क्या ये है बड़ा मौका या खतरा? इंफोसिस का शेयर अचानक 6% टूटा! निवेशक उलझन में…अब खरीदें या बाहर निकलें?
- Dulha Dulhan News: रिश्ता तय होते ही भागा दूल्हा, शादी के लिए राजी नहीं हुए दो देवर तो तीसरे ने लिए सात फेरे, लेकिन फिर भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई, जानिऐं क्यों
- Mamta Banarjee Statement: दिल्ली पर कब्ज़ा करूंगी… सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान, इस पार्टी को कहा-मुझे बर्बाद करना है…

Facebook


