BMW Vision K18: आ गई भविष्य की सबसे पावरफुल टूरिंग बाइक! लुक और हाई-परफॉर्मेंस देखकर हर कोई हो जाएगा दीवाना!
BMW Vision K18: BMW Motorrad ने नई Vision K18 कॉन्सेप्ट बाइक पेश की है जो भविष्य की प्रीमियम टूरिंग मोटरसाइकिलों की झलक दिखाती है। इसमें 1,800cc इनलाइन-सिक्स इंजन, शानदार एयरोडायनामिक डिजाइन और आधुनिक तकनीक का खास मेल देखने को मिलता है।
(BMW Vision K18/ Image Credit: BMW)
- 1,800cc इनलाइन-सिक्स इंजन से लैस कॉन्सेप्ट बाइक
- कॉनकॉर्ड विमान से प्रेरित फ्यूचरिस्टिक डिजाइन
- 6 LED हेडलाइट्स और 6 एग्जॉस्ट पाइप का यूनिक लुक
नई दिल्ली: BMW Vision K18: BMW मोटरराड ने अपनी नई कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल Vision K18 पेश की है जो भविष्य की हाई-परफॉर्मेंस टूरिंग बाइक्स की झलक दिखाती है। कंपनी ने इस खास बाइक को लेक कोमो के किनारे कन्कोर्सो डी एलिगेंजा विला डी एस्टे में प्रदर्शित किया। फिलहाल यह केवल एक कॉन्सेप्ट मॉडल है। लेकिन कंपनी का कहना है कि यह आने वाले समय की लग्जरी और पावरफुल टूरिंग बाइक्स की दिशा तय कर सकती है।
तकनीक और स्टाइल का शानदार मेल
BMW के अनुसार Vision K18 को सिर्फ आधुनिक तकनीक दिखाने के लिए नहीं बनाया गया। बल्कि इसका मकसद शानदार डिजाइन और बेहतर राइडिंग अनुभव देना भी है। कंपनी ने इसमें फ्यूचरिस्टिक लुक और प्रीमियम स्टाइल का खास ध्यान रखा है। यह बाइक लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक और रोमांचक बनाने के विचार पर आधारित है।
दमदार इंजन सबसे बड़ा आकर्षण
इस कॉन्सेप्ट बाइक में 1,800cc का इनलाइन-सिक्स इंजन दिया गया है जो इसकी सबसे खास चीजों में शामिल है। बाइक की पूरी बॉडी को इसी इंजन के आसपास डिजाइन किया गया है। BMW ने इंजन को खुला रखा है ताकि यह डिजाइन का मुख्य हिस्सा दिखाई दे। कंपनी ने इसे ‘हीट ऑफ स्पीड’ थीम पर तैयार किया है। जिससे बाइक में ताकत और ऊर्जा का एहसास मिलता है।
कॉनकॉर्ड विमान से प्रेरित है डिजाइन
Vision K18 का डिजाइन काफी अलग और आकर्षक दिखाई देता है। इसे कॉनकॉर्ड जैसे सुपरफास्ट विमान से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। बाइक में 6 एयर इंटेक, 6 एग्जॉस्ट पाइप और 6 LED हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसके 6-सिलेंडर इंजन की पहचान को दर्शाती हैं। इसका एयरोडायनामिक डिजाइन इसे खड़ी हालत में भी बेहद तेज और स्पोर्टी लुक देता है।
हाथ से तैयार बॉडी और एडवांस फीचर्स
इस बाइक के कई एल्युमीनियम बॉडी पैनल हाथों से बनाए गए हैं। इसका एक साइड पैनल 2 मीटर से ज्यादा लंबा है जो इसे बेहद खास बनाता है। डिजाइन को प्रीमियम लुक देने के लिए कार्बन फाइबर और चमकदार मेटल एक्सेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा हाइड्रॉलिक सस्पेंशन, खास एयर इंटेक और आधुनिक लाइटिंग सिस्टम इसे भविष्य की शानदार टूरिंग बाइक जैसा अनुभव देता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Sukanya Samriddhi Yojana: क्या जरूरत पड़ने पर समय से पहले निकाल सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा? जानिए कौन कर सकता है प्री-मैच्योर विड्रॉल और कैसे?
- Kawardha Ajooba Sadak : छत्तीसगढ़ में आठवां अजूबा! इस ज़िले में ठेकेदार ने बीच सड़क में ही छोड़ दी ऐसी चीज़, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
- Owaisi On Giriraj Singh: ‘ओवैसी भी स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं’, बीजेपी नेता के इस बयान पर भड़के AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कहा- ‘शब्द को भी याद रखिए’

Facebook


