Skoda Slavia Facelift Launch Date: बस कुछ दिन का इंतजार! Skoda Slavia Facelift का बदल जाएगा लुक और मिलेंगे ये नए फीचर्स, इतनी होगी कीमत?
Skoda Slavia Facelift Launch Date: भारतीय बाजार में स्कोडा स्लाविया का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द दस्तक देने वाला है। इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन, बेहतरीन इंटीरियर, नए फीचर्स और सुरक्षा तकनीक मिलने …

(Skoda Slavia Facelift Launch Date/ Image Credit: Facebook)
- 18 अगस्त को हो सकती है लॉन्च
- नया फ्रंट लुक मिलने की उम्मीद
- 360 डिग्री कैमरा और ADAS संभव
नई दिल्ली: Skoda Slavia Facelift Launch Date: स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी मिड साइज सेडान कार Slavia को लगातार अपडेट कर रही है। अब कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी में है। नए मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख और सभी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि नई Slavia को पहले से ज्यादा आकर्षक और आधुनिक लुक के साथ (Skoda Slavia Facelift Launch Date) पेश किया जाएगा।
एक्सटीरियर में मिलेंगे बड़े बदलाव
नई Skoda Slavia Facelift के डिजाइन में कई बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इसमें नई डिजाइन वाली हेडलाइट, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल और नया फ्रंट बंपर दिया जा सकता है। इसके अलावा कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील और बदली हुई टेल लाइट भी देखने को मिल सकती है। इन बदलावों से कार का लुक मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश नजर आ सकता है।
इंटीरियर और फीचर्स होंगे बेहतर
फेसलिफ्ट मॉडल के केबिन में भी कई नए फीचर्स जोड़े (Skoda Slavia Facelift Launch Date) जाने की उम्मीद है। इसमें अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पहले से बेहतर वेंटिलेटेड सीट्स दी जा सकती हैं। सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से अपडेटेड रिवर्स कैमरा, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स भी मिलने की संभावना है।
इंजन में बदलाव नहीं, ट्रांसमिशन नया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Slavia Facelift के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह 1.0 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, ट्रांसमिशन के मामले में बदलाव देखने को मिल सकता है। कार में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिए जाने की उम्मीद है।
18 अगस्त को हो सकती है लॉन्च
Skoda ने अभी Facelift मॉडल की लॉन्चिंग (Skoda Slavia Facelift Launch Date) को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि नई Slavia को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा। उम्मीद है कि नए फीचर्स और अपडेट के कारण इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Suzlon Energy Share Target: 56 रुपये तक पहुंच सकता है Suzlon का शेयर? BUY रेटिंग ने जगाई उम्मीद, क्या फिर चमकेगी निवेशकों की किस्मत?
- Mirzapur: The Movie Trailer: फिर आमने-सामने होंगे मुन्ना भईया और गुड्डू पंडित, पूर्वांचल से लेकर रेगिस्तान तक बहेगा खून, 'मिर्जापुर द मूवी' का दमदार ट्रेलर रिलीज
- Elephants at 3,266 Metres: खड़े पहाड़ पर चढ़ता नजर आया हाथी.. 3,300 मीटर की ऊंचाई पर था पूरा झुण्ड.. इस वायरल तस्वीर को देखकर रह जायेंगे हैरान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Skoda Slavia Facelift को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Skoda Slavia Facelift Launch Date: Just a few days left to wait! The Skoda Slavia Facelift will sport a new look and come with these new features here’s what the price might be.
ऑटोमोबाइल न्यूज़
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am