Maruti Suzuki Cars Price hike : मारुति सुजुकी ने दिया ग्राहकों को तगड़ा झटका! बढ़ गए कार के दाम, जान लें अब कितनी जेब खाली करेगा आपका पसंदीदा मॉडल

Ads

Maruti Suzuki ने घोषणा की है कि जून 2026 से उसकी कारें ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती इनपुट लागत, महंगाई और कच्चे माल की कीमतों में इजाफे के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है।

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 08:25 AM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 08:38 AM IST

Maruti Suzuki Cars Price hike / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी जून 2026 से अपनी कारों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करेगी
  • बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को कंपनी ने दाम बढ़ाने की बड़ी वजह बताया
  • S-Presso से लेकर Invicto तक सभी मॉडल्स की कीमतों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली: Maruti Suzuki Price hike  अगर आप देश की सबसे पसंदीदा कार कंपनी मारुति सुजुकी की गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास केवल इस महीने यानि मई का ही समय है। दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने घोषणा की है कि वह जून 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 30,000 तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रही इनपुट लागत के चलते उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। कार के अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में यह बदलाव अलग-अलग होगा।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

कंपनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह खर्च कम करने की कोशिश कर रही थी ताकि ग्राहकों पर ज्यादा असर न पड़े। Maruti Car Price Increase  लेकिन कच्चे माल की कीमतें बढ़ने और कारोबार की कठिन परिस्थितियों के कारण अब कंपनी को मजबूरी में इस बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालना पड़ रहा है। मारुति सुजुकी ने 2025-26 (FY26) का अंत करीब 1.9 लाख पेंडिंग कस्टमर ऑर्डर्स के साथ किया है। इसमें से लगभग 1.3 लाख ऑर्डर सिर्फ छोटी कारों के सेगमेंट के हैं, जो 18% जीएसटी स्लैब के अंतर्गत आते हैं।

अभी क्या हैं कीमतें?

इससे पहले जनवरी में कंपनी उन ग्राहकों के लिए प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम लेकर आई थी, जिन्होंने गाड़ियां बुक कर ली थीं लेकिन प्रोडक्शन में आ रही दिक्कतों के कारण जिन्हें डिलीवरी नहीं मिल पाई थी। मौजूदा समय में मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में बेहद किफायती एंट्री-लेवल S-Presso से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी व्हीकल Invicto शामिल हैं। इन गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख से शुरू होकर 28.7 लाख तक जाती है।

Maruti Suzuki Price Hike June 2026 छोटी कारों पर हुई थी भारी कटौती

पिछले साल सितंबर में नए GST 2.0 नियम लागू होने के बाद कंपनी ने अपनी छोटी कारों पर भारी कटौती की थी, जिसमें S-Presso पर 1.29 लाख और Alto K10 पर 1.07 लाख तक दाम घटाए गए थे। लेकिन अब महंगाई के चलते कीमतें एक बार फिर बढ़ने जा रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें :