Hyundai Creta Facelift: नई Hyundai Creta में क्या-क्या बदलेगा? टेस्टिंग यूनिट ने दिए बड़े संकेत, मिल सकते हैं कई बड़े और चौंकाने वाले अपडेट

Ads

Hyundai Creta Facelift: हुंडई की लोकप्रिय मिड-साइज SUV Creta की नई जेनरेशन जल्द बाजार में आ सकती है। लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान इसकी यूनिट नजर आई है। सामने आई तस्वीरों और जानकारी से इसके डिजाइन, फीचर्स और संभावित बदलावों के बारे में कई संकेत मिले हैं।

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 05:07 PM IST

(Hyundai Creta Facelift/ Image Credit: Screengrab)

HIGHLIGHTS
  • नई Creta की टेस्टिंग तेज
  • 2027 में हो सकती है लॉन्च
  • मिल सकता है हाइब्रिड इंजन

Hyundai Creta Facelift: हुंडई अपनी लोकप्रिय मिड साइज SUV Creta की नई जेनरेशन पर काम कर रही है। निर्माता जल्‍द ही इस एसयूवी के Facelift को लॉन्‍च (Hyundai Creta Facelift) कर सकती है। कंपनी लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग अलग-अलग परिस्थितियों में कर रही है। हाल ही में नई Creta की एक टेस्टिंग यूनिट स्पेन में देखी गई है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

टेस्टिंग में क्या आया सामने?

स्पेन में टेस्टिंग के दौरान नई Creta को टोइंग डायनो के साथ देखा गया। इससे माना जा रहा है कि कंपनी SUV की क्षमता और उसके साथ खींचे जा सकने वाले वजन की जांच कर रही है। नई Creta के डिजाइन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें ज्यादा सीधा फ्रंट, बॉक्सी लुक, नए LED हेडलाइट और LED DRL दिए जाने की उम्मीद है। फ्लश डोर हैंडल और नए अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं। पीछे की तरफ H-शेप वाली टेल लाइट्स मिलने की संभावना है।

हाइब्रिड इंजन का मिल सकता है विकल्प

नई Creta को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसके हाइब्रिड पावरट्रेन की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें (Hyundai Creta Facelift) नया 1.6 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दे सकती है। हालांकि Hyundai ने अभी इस इंजन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर हाइब्रिड विकल्प आता है, तो इससे SUV की माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।

फीचर्स में भी होंगे बड़े बदलाव

नई जेनरेशन Creta के केबिन को भी पहले से ज्यादा आधुनिक बनाया जा सकता है। इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और अपडेटेड इंटीरियर मिलने की संभावना है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, एंबिएंट लाइटिंग और कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे विकल्प दिए जा सकते हैं। कुछ नए फीचर्स को OTA अपडेट के जरिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

2027 में हो सकती है लॉन्च

Hyundai ने नई Creta की लॉन्च (Hyundai Creta Facelift) तारीख अभी घोषित नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसे भारत में 2027 की पहली तिमाही के दौरान पेश कर सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Kia Seltos, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और Honda Elevate जैसी मिड-साइज SUVs से होगा। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद इसके फीचर्स और इंजन की तस्वीर साफ होगी।

इन्हें भी पढ़े:

नई Hyundai Creta कब लॉन्च हो सकती है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Creta को 2027 की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

नई Creta में हाइब्रिड इंजन मिलेगा?

उम्मीद है कि इसमें 1.6 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

नई Creta में कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं?

इसमें 360 डिग्री कैमरा, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।

टेस्टिंग के दौरान नई Creta कहां देखी गई?

नई Creta की टेस्टिंग यूनिट को हाल ही में स्पेन में देखा गया है।