PM Kisan 24th Installment Date: अक्टूबर में आएगी या फिर टलेगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? जानिए तारीख को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

Ads

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकारर इस योजना के पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता देती है। अब तक किसानों के खातों में 23 किस्तें भेजी जा चुकी है और अगली किस्त जल्द जारी हो सकती है।

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 02:57 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 03:00 PM IST

(PM Kisan 24th Installment Date/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • PM Kisan योजना में सालाना ₹6,000 की मदद मिलती है।
  • अब तक किसानों को 23 किस्तें मिल चुकी हैं।
  • 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

नई दिल्ली: PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर (PM Kisan 24th Installment Date) किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। जानिए इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और सही जानकारी होना जरूरी है।

कब आ सकती है 24वीं किस्त?

पीएम किसान की 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment Date) को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, किसानों को उम्मीद है कि पैसा अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले सप्ताह तक खाते में आ सकता है। यह समय कई स्थानों पर धान की कटाई और गेहूं व आलू की खेती की शुरुआत का होता है, इसलिए किसानों को इस दौरान पैसों की जरूरत भी रहती है।

ऐसे करें PM Kisan में रजिस्ट्रेशन

योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां New Farmer Registration विकल्प चुनें। इसके बाद Rural Farmer या Urban Farmer Registration में से उचित विकल्प चुनना होगा। मांगी गई जानकारी, राज्य और कैप्चा भरने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

लाभार्थी हैं या नहीं, ऐसे करें चेक

अगर आप पहले से आवेदन कर चुके हैं और अपना स्टेटस देखना चाहते हैं, तो पीएम किसान की वेबसाइट पर Know Your Status विकल्प पर जाएं। यहां मांगी गई किसान रजिस्ट्रेशन जानकारी, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। इसके बाद OTP के जरिए सत्यापन करें। स्क्रीन पर आपकी योजना से जुड़ी स्थिति दिखाई देगी।

अब तक मिल चुकी हैं 23 किस्तें

पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। अब तक पात्र किसानों को 23 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। सरकार तीन तय अवधि अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च में किस्त जारी करती है। आखिरी बार किस्त जून में जारी किया गया था। 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment Date) के लिए किसानों को फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

PM Kisan योजना के तहत कितने रुपये मिलते हैं?

पात्र किसानों को हर साल कुल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में मिलती है।

PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी?

अभी 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। किसानों को अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में किस्त आने की उम्मीद है।

PM Kisan में नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New Farmer Registration विकल्प चुनें। इसके बाद मांगी गई जानकारी और OTP सत्यापन पूरा करके आवेदन किया जा सकता है।

PM Kisan का स्टेटस कैसे चेक करें?

वेबसाइट पर Know Your Status विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। OTP सत्यापन के बाद अपना स्टेटस देख सकते हैं।