(Kia Syros Discounts/ Image Credit: Kia)
नई दिल्ली: Kia Syros Discounts: अगर आप नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मई 2026 आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। Kia अपनी लोकप्रिय Syros SUV पर कुल 50,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं। लंबे समय से इस SUV का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह डील काफी फायदेमंद माना जा रहा है।
कंपनी की ओर से दिए जा रहे ऑफर में अलग-अलग तरह के लाभ शामिल हैं। ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का सीधा कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपये तक का बोनस मिल सकता है। इसके अलावा सरकार की स्क्रैपेज नीति के तहत पुरानी गाड़ी स्क्रैप करवाने पर अतिरिक्त 20,000 रुपये का लाभ भी दिया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर शहर, डीलरशिप और वेरिएंट के अनुसार बदल सकते हैं।
Kia Syros लॉन्च के बाद से ही भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अप्रैल 2025 तक केवल दो महीनों में इसकी 15,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी ने हाल ही में 2026 मॉडल को अपडेट किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.40 लाख रुपये रखी गई है। जबकि टॉप मॉडल की कीमत 15.80 लाख रुपये तक जाती है। नए ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत और भी आकर्षक बन गई है।
Kia Syros दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन 116 hp की पावर देता है। जबकि डीजल इंजन 112 hp 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। SUV में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। जिससे ड्राइविंग अनुभव बेहतर बनता है।
यह SUV कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पैनोरमिक सनरूफ और हरमन कार्डन साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS, रियर कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं।