suzuki swift latest generation
suzuki swift latest generation : नई दिल्ली। देश की सबसे पॉपुलर हैचबैक मारुति सुजुकी स्विफ्ट की नई जनरेशन मार्केट में एंट्री के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार कंपनी इसे 2024 ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च करेगी और इसी के साथ कार की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। नई जनरेशन में कंपनी ने कार को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।
यहां तक कि कार में इंजन भी नया दिया गया है। बताया जा रहा है कि नई स्विफ्ट में फ्रॉन्क्स के इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके बाद मौजूदा मॉडल से नई जनरेशन कहीं ज्यादा पावरफुल हो जाएगी। गौरतलब है कि स्विफ्ट मार्च 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है।
वहीं सूत्रों के अनुसार कार में माइल्ड हाईब्रिड टेक्नोलॉजी को भी इंट्रोड्यूस किया जा सकता है। इस कार में टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। ये इंजन 1.0 लीटर 3 सिलेंडर होगा लेकिन इसकी पावर कहीं ज्यादा होगी। ये 100 पीएस की पावर जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।
suzuki swift latest generation: नई स्विफ्ट में 360 डिग्री कैमरा, 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल एसी, स्टीयरिंग माउंटे कंट्रोल्स, पुश बटन स्टार्ट, की लैस एंट्री जैसे फीचर्स होंगे। इसी के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के डिजाइन को बदला गया है। साथ ही एसी के वेंट्स भी नए डिजाइन में दिखेंगे। सेफ्टी फीचर देखे जाएं तो नई जनरेशन स्विफ्ट में 6 एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, सेफ्टी बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट, बैक कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स लैस होंगे।