Maruti Suzuki S-Presso Tax Free| Photo Credit: marutisuzuki.com
Maruti Suzuki S-Presso Tax Free: अगर आप भी CSD से मारुति सुजुकी S-प्रेसो कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस कार को खरीदने पर आप 98,000 रुपये की बंपर बचत कर सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं , क्योंकि अभी ये कार CSD से मात्र 3.52 लाख में मिल रही है। बता दें कि, मारुति की ये कार 34 किमी. तक का माइलेज देने में सक्षम है।
Maruti Suzuki S-Presso Price and Specification
मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक S-प्रेसो को अब देश के जवानों के लिए CSD (Canteen Stores Department) के माध्यम से उपलब्ध कराया है। जो लोग सैन्य सेवा से जुड़े हैं, वे अब इस कार को कैंटीन से खरीद सकते हैं और भारी बचत कर सकते हैं। CSD के तहत गाड़ी खरीदने पर GST में छूट मिलती है, जिससे यह गाड़ियां आम ग्राहकों की तुलना में काफी सस्ती पड़ती हैं। मारुति सुजुकी ने हाल ही में S-प्रेसो की CSD कीमतों को अपडेट किया है, जिससे अब यह कार और भी सुलभ हो गई है।
CSD और एक्स-शोरूम कीमत
मारुति S-प्रेसो की CSD और एक्स-शोरूम कीमत तुलना मारुति S-प्रेसो की CSD और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना करने पर पता चलता है कि मानक एक्स-शोरूम कीमत की तुलना में एस-प्रेसो की सीएसडी कीमतें लगभग 74,000 से रुपए से 98,000 रुपये तक कम हैं।
Maruti Suzuki S-Presso Tax Free: CSD कैंटीन से कार खरीदने के लिए जरूरी दस्तावेज