(Mercedes Benz-CLA Electric / Image Credit: Mercedes Benz)
नई दिल्ली: Mercedes Benz-CLA Electric Launch Date: भारत में Mercedes-Benz CLA Electric 24 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगी। इसे पहली बार 24 फरवरी 2026 को पेश किया गया था। यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की पेट्रोल और डीजल वाली ए-क्लास लिमोसिन की जगह लेगी। लॉन्च के बात यह कार इलेक्ट्रिक कार प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Mercedes Benz-CLA Electric का आकार पिछले मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें स्टार शेप वाली LED हेडलाइट्स और क्लोज्ड ग्रिल दी गई है। कार की टेललाइट भी स्टार शेप की है और इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील लगाए गए हैं। सामने के बंपर को नया डिजाइन दिया गया है और छोटे एयर इंटेक भी शामिल किए गए हैं। यह डिजाइन कार को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देता है।
भारत में यह कार 250+ मॉडल में आएगी और इसमें तीन स्क्रीन वाला डिस्प्ले मिलेगा। बीच में 14 इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और 100W USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। कार में स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, इंटरनेट से अपडेट होने की सुविधा और Level-2 ADAS सुरक्षा सिस्टम मौजूद है। सुरक्षा के लिए आगे, साइड और बीच में एयरबैग भी दिए गए हैं।
Mercedes Benz-CLA Electric में 85 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 792 किलोमीटर (WLTP) तक की रेंज देती है। इसमें पीछे लगी इलेक्ट्रिक मोटर 272 हॉर्सपावर की ताकत देती है और यह कार केवल 6.7 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसके अलावा यह 240 kW फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के मुताबिक, इसे 20 मिनट में 400 किलोमीटर तक चलाने के लिए चार्ज किया जा सकता है।