MG Majestor Features: फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आई एमजी की नई SUV, छुपा है ऐसा पावर-पैक इंजन और फीचर्स का खजाना, जो कार लवर्स को बना देगी दीवाना

MG Majestor Features: एमजी मैजेस्टर 2.0L ट्विन-टर्बो डीजल (216hp) के साथ प्रीमियम फीचर्स जैसे 12.3-इंच स्क्रीन, मसाज सीटें, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और लेवल-2 ADAS पेश करती है। वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर 2.7 पेट्रोल और 2.8 डीजल (201hp, 500Nm) के साथ 4WD और मजबूत ऑफ-रोड क्षमता देती है।

MG Majestor Features: फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आई एमजी की नई SUV, छुपा है ऐसा पावर-पैक इंजन और फीचर्स का खजाना, जो कार लवर्स को बना देगी दीवाना

(MG Majestor Features/ Image Credit: MG Motor)

Modified Date: February 13, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: February 13, 2026 12:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन, 216 हॉर्सपावर।
  • 12.3 इंच डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम + 12-स्पीकर JBL ऑडियो।
  • ADAS लेवल 2 और छह एयरबैग के साथ एडवांस सेफ्टी।

नई दिल्ली: MG Majestor Vs Toyota Fortuner जेएसडब्ल्यू मोटर इंडिया ने अपनी नई प्रीमियम एसयूवी एमजी मैजेस्टर को पेश किया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी और खास एसयूवी मानी जा रही है। मैजेस्टर को पहले ग्लॉस्टर के नए वर्जन के रूप में पेश किया गया है। इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था, लेकिन अब आधिकारिक रूप से  इसके डिजाइन और स्टाइल की पूरी जानकारी सामने आ गई है।

कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)

कंपनी ने अभी तक मैजेस्टर की कीमत की घोषणा नहीं की है। अनुमान है कि इसकी कीमत अप्रैल 2026 में घोषित होगी। वहीं ग्राहकों को यह एसयूवी मई 2026 से डिलीवरी के लिए उपलब्ध हो सकती है। भारतीय प्रीमियम एसयूवी मार्केट में यह टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देगी।

इंजन और प्रदर्शन (Engine and Performance)

एमजी मैजेस्टर में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 216 हॉर्सपावर की ताकत देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और ग्लॉस्टर के इंजन सेटअप के समान है। वहीं, फॉर्च्यूनर में 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। फॉर्च्यूनर की पावर 201 हॉर्सपावर और टॉर्क 500 एनएम है।

शानदार केबिन और फीचर्स (Luxurious Cabin and Features)

मैजेस्टर के अंदर का अनुभव बेहद आरामदायक है। इसमें मसाज मोड वाली वेंटिलेटेड सीटें, जेबीएल का 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 64 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। ड्राइवर की सीट 12 तरह से एडजस्ट की जा सकती है। 12.3 इंच का डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो से लैस है।

सुरक्षा और एडवांस तकनीक (Security and Advanced Technology)

सेफ्टी के लिहाज से मैजेस्टर में ADAS लेवल 2, लेन-कीपिंग असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और छह एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा हिल-डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री एचडी कैमरा और तीन डिफरेंशियल लॉक जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसमें 2H, 4H और 4L जैसे सेलेक्टेबल ड्राइव मोड भी शामिल हैं।

फॉर्च्यूनर से तुलना (Compare to Fortuner)

टोयोटा फॉर्च्यूनर भी प्रीमियम फीचर्स और तकनीक से भरपूर है। इसमें क्रूज कंट्रोल, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल सीटें और पावर टेलगेट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इंफोटेनमेंट के लिए इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन और 11-स्पीकर वाला जेबीएल सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिए सात एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट, डिफरेंशियल लॉक और पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं मौजूद है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।