Lathmar Holi Update: लठमार होली में हुड़दंगियों की नहीं होगी खैर, निपटने के लिए प्रशासन ने की विशेष तैयारी
Lathmar Holi Update: मथुरा जिले में लठमार होली सहित अन्य आयोजनों के संभावित हुड़दंगियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है।
Lathmar Holi Update/Image Credit: IBC24.in
- मथुरा जिले में लठमार होली के लिए प्रशासन ने की तैयारी।
- लठमार होली में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई।
- लठमार होली में चप्पे-चप्पे में तैनात रहेगी पुलिस।
Lathmar Holi Update: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लठमार होली सहित अन्य आयोजनों के संभावित हुड़दंगियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि बरसाना से लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए हैं। (Lathmar Holi Update) उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी ‘हुरियारों’ और आम श्रद्धालुओं के वेश में भीड़ के बीच तैनात रहकर हुड़दंगियों और संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
आधुनिक तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल
दोनों शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ‘एंटी-सेबोटाज टीम (एएसटी) और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इनके अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। (Lathmar Holi Update) उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय सुरक्षाकर्मियों के अलावा हाथरस, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा समेत कई जिलों से एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अपने स्तर से निगरानी करेंगी।
पुलिस की टीम रहेगी तैनात
Lathmar Holi Update: अधिकारियों ने बताया कि इस बार महिला पुलिस की चार ‘एंटी रोमियो’ सचल और चार ‘गुंडा दमन’ टीम भी तैनात की जाएंगी। इस बीच, पुलिस ने दो हुड़दंगियों के तस्वीर जारी कर होली के बहाने कथित तौर पर जबरन रंग लगाने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को चेतावनी दी है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने (Lathmar Holi Update) पिछले वर्ष बरसाना में लठामार होली के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं से कथित अभद्रता की थी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- DA Hike Latest News: महंगाई भत्ते में सीधे 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, पेंशनरों को भी मिलेगा लाभ
- Surge in Defence Stocks: डिफेंस स्टॉक्स की रफ्तार ने तोड़ दिए रिकॉर्ड! रॉकेट की रफ्तार में उड़े शेयर, निवेशक रह गए हैरान
- Chhattisgarh Ghar Wapsi News: कुछ ही सालों में ईसाई धर्म से हुआ मोहभंग! 140 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, विधायक ने चरण धोकर कराई घर वापसी

Facebook


