Kia Seltos Mileage: नई Kia Seltos खरीदने की तैयारी में हैं तो, जान लें पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के माइलेज में कौन है बेहतर और कौन बचा सकता है आपका पैसा!

Ads

Kia Seltos Mileage: नई जनरेशन Kia Seltos पेट्रोल इंजन के साथ करीब 16.5 kmpl का माइलेज देती है। वहीं इसका टर्बो पेट्रोल वेरिएंट ज्यादा पावरफुल होते हुए भी लगभग 17.5 kmpl तक का माइलेज देता है। दोनों इंजन विकल्प परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी का अच्छा संतुलन प्रदान करता है।

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 01:00 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 01:23 PM IST

(Kia Seltos Mileage/ Image Credit: Kia)

HIGHLIGHTS
  • Kia Seltos 2026 में भारत में लॉन्च हुई।
  • शुरुआती कीमत करीब 10.99 लाख रुपये।
  • डीजल वेरिएंट सबसे ज्यादा माइलेज देता है (19.4 kmpl)।

नई दिल्ली: Kia Seltos Mileage: Kia ने जनवरी 2026 में भारत में अपनी नई जनरेशन Seltos लॉन्च की थी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.99 लाख रुपये रखी गई है। यह मिड-साइज SUV तीन इंचन विकल्पों 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल के साथ आती है। इन सभी इंजन का उद्देश्य बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज का संतुलन बनाना है।

डीजल वेरिएंट का माइलेज और परफॉर्मेंस (Mileage of Diesel Variant)

Seltos का 1.5 लीटर डीजल इंजन लगभग 114bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन iMT गियरबॉक्स के साथ आता है। माइलेज के मामले में यह सबसे किफायती विकल्प माना जा रहा है और ARAI के अनुसार यह करीब 19.4 kmpl तक का माइलेज देता है। लंबी दूरी और फ्यूल सेविंग चाहने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प है।

पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन का माइलेज (Petrol Engine Mileage)

पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 133bhp पावर और 144Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और iVT गियरबॉक्स के साथ आता है और करीब 16.5 kmpl माइलेज देता है। वहीं, ज्यादा पावर वाला 1.5 लीटर टर्बो GDi इंजन 158bhp पावर देता है। यह iMT में 15.6 kmpl और 7-स्पीड DCT में 17.5 kmpl तक का माइलेज प्रदान करता है।

फीचर्स और सेगमेंट में मुकाबला (Seltos Features)

नई Seltos फीचर्स के मामले में काफी एडवांस है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 10.1 इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस SUV का मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Hyundai Creta, Honda Elevate और Volkswagen Taigun जैसी गाड़ियों से है।

सेफ्टी और माइलेज (Safety and Mileage)

नई Kia Seltos को भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। जिससे यह सेफ्टी के मामले में भी मजबूत साबित होती है। इसमें 6 एयरबैग, ESC, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS और ISOFIX जैसे फीचर्स दिए गए हैं। माइलेज के लिहाज से डीजल वेरिएंट सबसे आगे है। जबकि पेट्रोल और टर्बो वेरिएंट परफॉर्मेंस और संतुलन प्रदान करते हैं।

Kia Seltos Mileage Comparison (kmpl)

Vehicle Model & Trim Measured Mileage (Kmpl)
Kia Seltos Diesel MT (HTE) 19.4
Kia Seltos Diesel AT (HTE (O)) 17.8
Kia Seltos Petrol MT (HTE) 16.5
Kia Seltos Petrol IVT (HTE (O)) 16.5
Kia Seltos Turbo Petrol iMT (HTE (O)) 15.6
Kia Seltos Turbo Petrol DCT (HTE (O)) 17.5

इन्हें भी पढ़ें:

नई Kia Seltos भारत में कब लॉन्च हुई?

यह SUV जनवरी 2026 में भारत में लॉन्च हुई थी।

Kia Seltos में कितने इंजन विकल्प मिलते हैं?

इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलते हैं।

डीजल वेरिएंट का माइलेज कितना है?

डीजल वेरिएंट लगभग 19.4 kmpl तक का माइलेज देता है।

पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज कितना है?

पेट्रोल वेरिएंट करीब 16.5 kmpl तक का माइलेज देता है।