नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जापान में चल रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी।
भारतीय निशानेबाज कमलजीत और सुरुचि सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जोरदार वापसी करते हुए शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में हुए स्वर्ण पदक जीता।
राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कमलजीत और सुरूची इंदर सिंह के लिए स्वर्णिम समापन। इस जोड़ी ने एशियाई खेल 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। ’’
कमलजीत और सुरुचि ने फाइनल में कुल 484.6 अंक बनाए।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सटीकता और साझेदारी का शानदार प्रदर्शन। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आप दोनों को हार्दिक बधाई। ’’
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार की भारतीय तिकड़ी को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आपके सराहनीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीमवर्क ने शूटिंग रेंज में भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित किया है। आप सभी को निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। ’’
भाषा नमिता पंत
पंत