Renault Kwid Facelift: सस्ते में धांसू कार का सपना हुआ सच! Renault Kwid Facelift लॉन्च, सेफ्टी फीचर्स से लैस इस कार की कीमत जानकर नहीं होगा यकीन!

Ads

Renault Kwid Facelift: रेनॉल्ट ने भारत में 2026 Kwid लॉन्च कर दी है। इसमें नया डिजाइन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। अब यह कार CNG विकल्प के साथ भी उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.52 लाख रुपये रखी गई है।

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 04:51 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 04:54 PM IST

(Renault Kwid Facelift/ Image Credit: Renault)

HIGHLIGHTS
  • 2026 Renault Kwid भारत में लॉन्च हो गई है।
  • शुरुआती कीमत 4.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
  • Evolution और Climber दो वेरिएंट में उपलब्ध है।

नई दिल्ली: Renault Kwid Facelift: रेनॉल्ट ने भारत में अपनी नई 2026 Kwid लॉन्च कर दी है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.52 लाख रुपये रखी गई है। यह मॉडल दो वेरिएंट्स Evolution और Climber में उपलब्ध है। ग्राहकों को इसमें मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है। कंपनी ने इस बार कार के डिजाइन और फीचर्स में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

डिजाइन और कंपनी की योजना

नई Kwid में पुराने मॉडल की तुलना में एक्सटीरियर और इंटीरियर में हल्के बदलाव किए गए हैं। टेलगेट पर अब नए फॉन्ट में ‘Kwid‘ लिखा गया है जिसमें सिल्वर फिनिश दिया गया है। रेनॉल्ट ने भारत के लिए अपनी भविष्य की योजनाओं का भी ऐलान किया है। जिसमें अगले 18 महीनों में 12 नए प्रोडक्ट एक्शन शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि लगातार नए अपडेट्स बाजार में लाए जाएंगे ताकि ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलते रहें।

स्पेस, सेफ्टी और फीचर्स

इस कार में 279 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 184mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 17 स्टैंडर्ड फीचर्स शामिल हैं। जैसे डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBS और सीट बेल्ट रिमाइंडर। इसके अलावा रियर-व्यू कैमरा भी दिया गया है जो ड्राइविंग को आसान बनाता है। इंटीरियर में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

2026 Kwid में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और Easy-R AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा रिमोट कीलेस एंट्री और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। जो इसे और आधुनिक बनाती हैं।

वेरिएंट बदलाव और कीमत में अपडेट

नई लाइनअप के साथ कंपनी ने पुराने Authentic और Techno वेरिएंट को बंद कर दिया है। Evolution और Climber वेरिएंट की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। जिसमें लगभग 14,000 से 32,000 रुपये तक की कटौती देखी गई है। इस अपडेट के साथ Kwid अब और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी कार के रूप में बाजार में पेश की गई है। खासतौर पर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए।

New Prices – All India One Price

Ex-Showroom INR Evolution Climber
Manual 4,52,900 5,14,900
AMT 4,89,900 5,60,900

इन्हें भी पढ़ें:

Renault Kwid 2026 की शुरुआती कीमत क्या है?

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.52 लाख रुपये है।

नई Kwid किन वेरिएंट्स में उपलब्ध है?

यह Evolution और Climber वेरिएंट्स में आती है।

इसमें कौन-कौन से गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं?

इसमें 5-स्पीड मैनुअल और Easy-R AMT का विकल्प दिया गया है।

नई Kwid में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स हैं?

इसमें 17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे डुअल एयरबैग और ABS शामिल हैं।