Royal Enfield Continental GT-R 750: जल्द ही बाजार में धमाका करेगी रॉयल एनफील्ड, 750cc की दमदार बाइक करेगी लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स
Royal Enfield Continental GT-R 750: रॉयल एनफील्ड जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आ रही है। कंपनी 750cc की मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही
Royal Enfield Continental GT-R 750/Image Credit: Royal Enfield X Handle
- रॉयल एनफील्ड अपने पोर्टफोलियो को लगातार एक्सपैंड कर रही है।
- रॉयल एनफील्ड जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आ रही है।
- इसके अलावा कंपनी 750cc की मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही है।
Royal Enfield Continental GT-R 750: नई दिल्ली: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड अपने पोर्टफोलियो को लगातार एक्सपैंड कर रही है। कंपनी की तरफ से समय-समय पर एक से बढ़कर एक बाइक को ग्राहकों के लिए लॉन्च करते है। वहीं अब खबर सामने आई है कि, रॉयल एनफील्ड जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आ रही है। (Royal Enfield Continental GT-R 750) इसके अलावा कंपनी 750cc की मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही है। Continental GT 750 को कई बार स्पॉट किया गया है।
Continental GT-R 750 के बारे में
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, रॉयल एनफील्ड की Continental GT-R 750 को हाल में स्पॉट किया गया है। (Royal Enfield Continental GT-R 750) अपनी 650cc सिबलिंग की तरह ही ये बाइक भी कैफे रेसर स्टाइल में आएगी। रेट्रो लुक वाली इस बाइक में क्वार्टर फेयरिंग और बड़ा इंजन कवर नजर आ रहा है। एग्जॉस्ट पर भी क्लासिक क्रोम फिनिश दी गई है।
Continental GT-R 750 में मिलेंगे शानदार फीचर्स
Royal Enfield Continental GT-R 750:स्पीडोमीटर और टैकोमीटर के लिए क्रोम की रिंग वाले डायल्स मिलेंगे। बाइक का लुक पुराने जमाने की कैफे रेसर जैसा है। टेस्टिंग के दौरान इसे ट्रांसपैरेंट विंडस्क्रीन के साथ स्पॉट किया गया है। बाइक में LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो तमाम जरूरी जानकारी देगा। कंपनी ने Continental GT-R 750 के साथ ही Continental GT 750 को भी लॉन्च करेगी, (Royal Enfield Continental GT-R 750) जिसमें फेयरिंग नहीं मिलेगी और एक सर्कुलर डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा। Continental GT-R 750 में क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए जाएंगे। इसमें स्लिम सीट और ऊपर की ओर उठा हुआ एग्जॉस्ट मिलेगा। एग्जॉस्ट का शेप EICMA 2025 में दिखाए गए वर्जन से अलग होगा। बाइक की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Rajasthan Dever Bhabhi Suicide News : शादी के पांच साल बाद पेड़ के नीचे इस हाल में मिले देवर-भाभी, खेत का मंजर देख परिजन रह गए दंग
- MP Crime News: इस बात के लिए लगातार दबाव बना रहा था युवक, ठनका गर्लफ्रेंड का माथा, मां और भाई के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को दे दी ये खौफनाक सजा
- Pawan Singh Emotional Post :”आपके बिना अधूरा हूं…’ पहली पत्नी के लिए पवन सिंह का 10 साल पुराना दर्द छलक उठा, दूसरी पत्नी ने लिखी ये बड़ी बात

Facebook


